Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दिसंबर में लाखों Gmail Account हो जाएंगे बंद, जानें कारण

48

 वर्तमान में बड़ी संख्या में लोग जीमेल का इस्तेमाल करते हैं। आज यह अकाउंट सबसे पॉपुलर है। लेकिन गूगल ने ऐलान किया है कि जल्द ही वह जीमेल यूज़र्स को बड़ा झटका लगने वाला है। जीमेल का इस्तेमाल बड़ी संख्या में लोग करते हैं। पहले जहां याहू, रेडिफ एक पॉपुलर ईमेल प्लैटफॉर्म हुआ करते थे, वहीं अब जीमेल अकाउंट सबसे पॉपुलर है। जिससे भी सुनो उसके पास जीमेल का अकाउंट ज़रूर रहता है। लेकिन गूगल 1 दिसंबर 2023 से जीमेल अकाउंट को बंद करेगा। इसने इनएक्टिव अकाउंट पॉलिसी लागू करने का ऐलान किया है।

गूगल ने कहा कि

गूगल ने कहा कि एक दिसंबर 2023 से कुछ जीमेल यूज़र्स अकाउंट को बंद करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि दो साल से इनएक्टिव अकाउंट को हटाने की योजना है। अगर आपका जीमेल अकाउंट बंद हो गया, तो आप जीमेल से लॉगिन करके अपना एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूज नहीं कर सकेंगे। बता दें कि कंपनी इनएक्टिव अकाउंट से जुड़े कंटेंट को भी हटा देगी जिसमें जीमेल, फोटो, ड्राइव डॉक्यूमेंट, कॉन्टैक्ट शामिल हैं। इसी साल मई में गूगल ने खुलासा किया था कि पुराने या डीएक्टिवेटेड अकाउंट के साथ छेड़छाड़ होने की संभावना ज़्यादा होती है और इससे बचने के लिए, कंपनी अपने डीएक्टिवेटेड अकाउंट पॉलिसी को अपडेट कर रही है।

जीमेल अकाउंट डिलीट होने से कैसे बचाएं?

अगर आपने भी करीब 2 साल पहले गूगल अकाउंट बनाया था, लेकिन अब उसे इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो कंपनी आपको पहले नोटिफिकेशन देगी, और फिर उसके बाद उसे डिलीट कर देगी। कंपनी इन अकाउंट वाले यूज़र्स को ईमेल भेज रही है, जिसमें Google ने ग्राहकों को फिर से अलर्ट किया जा रहा है कि 1 दिसंबर, 2023 से इनएक्टिव अकाउंट को हटाना शुरू कर दिया जाएगा।

गूगल अकाउंट को एक्टिव रखने का सबसे आसान तरीका ये है कि हर इसे हर दो साल में कम से कम एक बार ज़रूर लॉग इन कर लिया जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आपने पिछले दो सालों के अंदर अपने गूगल अकाउंट को एक्सेस नहीं किया है तो इसे डीएक्टिव माना जाएगा और इसे हटाया दिया जाएगा। दूसरी तरफ अगर आपने दो साल के अंगर एक भी बार जीमेल लॉगइन किया है तो अकाउंट को एक्टिव माना जाएगा और ये फिर डिलीट नहीं होगा।

ये जीमेल अकाउंट नहीं होंगे डिलीट

  • यदि आप बीते 2 साल से गूगल अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर रहे है तो इसे तुरंत एक्टिव कर लीजिए। अगर आप ऐसा नहीं करते है कि आपको कई प्रकार की परेशानियों से जुझना पड़ सकता है। ऐसे में आपको कंपनी की अलग-अलग सर्विस का उपयोग कर जीमेल को एक्टिव रख सकते है।
  • ईमेल पढ़ना या भेजना।
  • गूगल ड्राइव का उपयोग करना।
  • यूट्यूब वीडियो देखना या फोटो शेयर करना।
  • प्लेस्टोर से ऐप डाउनलोड करना या गूगल सर्च का इस्तेमाल कर कुछ भी खोजना।
  • किसी थर्ड पार्टी ऐप या वेबसाइट में लॉगिन करने के लिए गूगल अकाउंट का इस्तेमाल करना।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.