Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न... शिवपुरी में वकील की हत्या और दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात के लिए यहाँ smtv.in के लिए बेहतरीन SEO... Noida Sumati Murder Case: नोएडा में ऑनर किलिंग का आरोप, सुमति की हत्या के पीछे लड़की के परिजनों का ह... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलटी, हादसे में दो की मौत, दो गंभी... Saurabh Bhardwaj vs BJP: 'प्रिविलेज कमेटी' के बहाने AAP का भाजपा पर वार, दिल्ली विधानसभा के फैसले पर...

ग्वालियर में किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, कांग्रेस विधायक के भतीजे सहित तीन पर FIR

20

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अगवा करने के बाद 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी ने सुमावली से कांग्रेस के विधायक अजब सिंह कुशवाह के भतीजे सहित तीन युवकों पर अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं में एफआइआर दर्ज करवाई है।

एएसपी अमृत मीणा ने बताया कि 17 वर्षीय किशोरी ने पुरानी छावनी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि 21 नवंबर को वह घर से बाहर किसी काम से निकली थी, तभी आरोपित सरविंद कुशवाह, रामू कुशवाह और छोटे खान सफेद रंग की स्कार्पियो से आए। ये लोग उसे अगवा कर मोतीझील स्थित प्लांट के पास ले गए। यहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य किया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की और भाग गए।

विधायक का भतीजा भी शामिल

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपितों पर नामजद एफआइआर दर्ज की। इनमें सरविंद कुशवाह सुमावली क्षेत्र से विधायक अजब सिंह कुशवाह का भतीजा है। एफआइआर के अनुसार, आरोपितों ने पीड़िता को करीब चार घंटे तक बंधक बनाकर रखा और हैवानियत करते रहे। फिर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया तो जान से मार देंगे।

एक आरोपित पर पहले लगाया था मारपीट का आरोप

पीड़िता ने 21 नवंबर को जिस दिन सामूहिक दुष्कर्म की घटना बताई है, उसी दिन तीन आरोपित में से एक रामू कुशवाह के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाकर एक प्रार्थनापत्र पुरानी छावनी थाने में दिया था। पुलिस जांच करने पहुंची, तब सामने आया था कि पीड़िता के पिता ने ही उससे मारपीट की थी। हालांकि बाद में पीड़िता ने रामू कुशवाहा के खिलाफ मारपीट मामले में एफआइआर कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद उसने अपने ही घर में आत्महत्या की कोशिश की थी, इसकी सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस वहां पहुंची भी थी, लेकिन स्वजन ने किशोरी को पुलिस से नहीं मिलने दिया। शनिवार को वह गैंगरेप की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई।

17 वर्षीय किशोरी ने तीन लोगों पर अपहरण और सामूहिक की एफआइआर दर्ज करवाई है। इस मामले की जांच की जा रही है। अभी आरोपित नहीं पकड़े गए हैं।

अमृत मीणा, एएसपी, ग्वालियर

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.