Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

राजस्थान में अब तक 9.77% मतदान, हार्ट अटैक से पोलिंग एजेंट की मौत, वसुंधरा राजे, सचिन पायलट ने किया मतदान

85

राजस्थान में विधानसभा के चुनाव के लिए मतदान शनिवार सुबह शुरू हो गये। हल्की सर्दी के बीच मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतार लगी रही और मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई। राज्य में मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुये। मतदान केंद्रों पर पहुंचे युवाओं से लेकर महिलाओं और बुजुर्ग मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया।

राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77% मतदान हुआ।  इसके साथ ही सुबह पौने 9 बजते-बजते पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने वोट डाल दिया।

वहीं इस दौरान पाली से एक बड़ी खबर भी सामने आई दरअसल, यहां हार्ट अटैक से पोलिंग एजेंट की मौत हो गई है।

उधर, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने जयपुर में मतदान किया। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने झालावाड़, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में मतदान किया. बीजेपी प्रत्याशी राज्यवर्धन सिंह ने झोटवाड़ा में मतदान किया. उन्होंने वैशाली नगर स्थित मतदान केंद्र पर सपरिवार वोट किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.