Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Congress Press Conference: इंदौर में बोले कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी; 'छात्रों की गूंज' कार... Madhya Pradesh News Today: कूनो के बाद गांधीसागर बना चीतों का नया ठिकाना; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने द... Haryana Industrial CLU Rules: कम चौड़ाई वाले रास्तों की समस्या होगी दूर, जानिए सेल्फ-मेड पंचायती रास... Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता... CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और... Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र...

Rajgarh News: असामाजिक तत्वों का गढ़ बना बस स्टैंड, दिन भर मौजूद रहते हैं नशेड़ी

69

सारंगपुर। स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के चलते नगर का नया बस स्टैंड असामाजिक तत्वों का गढ़ बनता जा रहा है। इन असामाजिक तत्वों से न तो बस स्टैंड अछूता है और न यात्री प्रतीक्षालय जिसके कारण आये दिन आने जाने वाले यात्रियों में भय व्याप्त रहता है। सारंगपुर बस स्टैंड सबसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में से एक है। बावजूद इसके यहां मात्र एक पुलिसकर्मी विभाग द्वारा तैनात कर रखा है जिसके कारण इन असामाजिक तत्वों को तैनात पुलिसकर्मी की दिनचर्या के बारे में बखूबी पता रहता है।

बदहाल है यातायात व्यवस्था

बस स्टैंड पर यातायात व्यवस्था बिगड़ने से अव्यवस्था फैल रही है। नपा प्रशासन और पुलिस प्रशासन की उदासीनता के चलते बस चालकों से लेकर ऑटो रिक्शा ठेले वालों को किसी का खौफ नहीं है। दोनों तरफ के दुकानों की और बीच सडक पर ही हाथ ठेला चालक अपना व्यापार संचालित करते है जिसके कारण आवागमन की व्यवस्था सबसे ज्यादा बिगड़ जाती है। जिससे मौजूदा दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पडता है। इस समस्या पर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण व्यवस्था और परेशानी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। जबकि बस स्टैंड पर एक पुलिस चौकी भी है जो महज दिखावा साबित हो रही है।

आए दिन बनती है विवाद की स्थिति

बस स्टैंड पर नशेड़ी दिनभर मौजूद रहते हैं जो आये दिन यात्रियों बस स्टॉप सहित अन्य लोगों से विवाद करते रहते हैं उन्हें कई बार बस स्टैंड पर मौजूद बस कर्मचारियों द्वारा रंगे हाथों पकड कर पुलिस को सौंपा जा चुका है इसके बावजूद भी ऐसे लोगों पर कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद है।

अपने नियमित स्थान पर खड़े नहीं होते वाहन

नगर के बस स्टैंड पर रोजाना लगभग 100 से अधिक बसों का आवागमन होता है। बस चालक निर्धारित स्थान को छोड कहीं भी बसों को खडा कर देते हैं जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनती रहती है। जबकि बस चालकों को अपनी बसों को नियत स्थान पर ही खड़े करने के लिए स्थान चिन्हित है।

इन बस चालकों में सबसे ज्यादा मनमानी शाजापुर जाने वाली मिनी बस ऑपरेटर की है जो बसे तो अपनी मर्जी के अनुरूप खडे कर ही रहे है। साथ ही कई उज्जैन जाने वाले यात्रियों को बस उज्जैन जाने का हवाला देकर बैठा लेते है जिसके कारण अनजान यात्रियों को कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पडता है।

बिना परमिट संचालित हो रही बसें

नगर के बस स्टैंड पर कई बसे ऐसी भी संचालित हो रही है जिसका परमिट ही नहीं है या जिस बस का परमिट है वह नहीं चलाते हुए उनके स्थान पर अन्य बसें चलाई जा रही है। जिसके कारण भी बसों के संचालकों में आए दिन विवाद होता रहता है।

आपके द्वारा जानकारी मिली है जल्द ही यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कर सभी से नियमों का पालन करवाया जाएगा। पुलिस अमले को निर्देशित कर के अव्यवस्था फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -अरविंद सिंह, एसडीओपी, सारंगपुर

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.