Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

EVM में छेड़छाड़ का डर, केंद्रीय मंत्री सहित कई प्रत्याशियों की सीटों पर निगरानी के लिए बैठे समर्थक

37

मुरैना। विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले कई प्रत्याशियों को ईवीएम से छेड़छाड़ का डर सता रहा है, इसीलिए उन्होंने अपने समर्थक उस जगह बैठा दिए हैं, जहां ईवीएम रखी हैं। मुरैना में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर की दिमनी सीट पर बसपा प्रत्याशी तो कई अन्य सीटों पर कांग्रेस समर्थकों ने डेरा डाल रखा है। हालांकि भाजपा के किसी भी प्रत्याशी ने एक भी समर्थक यहां निगरानी के लिए नहीं बैठाया है।

गौरतलब है, कि मुरैना की सभी छह विधानसभा सीटों अंबाह, दिमनी, मुरैना, सुमावली, जौरा और सबलगढ़ के वोटों की गिनती मुरैना, बड़ोखर स्थित पालीटेक्निक कालेज में होगी। यहां वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। 17 नवंबर की शाम मतदान खत्म होने के बाद जब से ईवीएम रखी गई हैं, तभी से कालेज भवन के बाहर कई प्रत्याशियों के समर्थक पहरा दे रहे हैं। प्रशासन ने इनके लिए एक बड़ी टीवी लगवा दी है, जिसमें स्ट्रांग रूम के भीतर और बाहर लगे कैमरों का लाइव प्रसारण होता है।

निगरानी के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर की सीट दिमनी पर बसपा प्रत्याशी बलवीर सिंह दंडोतिया ने, अंबाह में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सखबार ने, जौरा के कांग्रेस प्रत्याशी पंकज उपाध्याय ने, मुरैना से कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गुर्जर ने अपने समर्थकों को 24 घंटे की ड्यूटी पर तैनात कर रखा है।

एक मिनट के लिए कैमरे बंद, मचा हल्ला

स्ट्रांग रूम और कालेज के चारों ओर लगे कैमरे लगातार चालू हैं, रविवार-सोमवार की रात में स्ट्रांग रूम के बाहर लगे कुछ कैमरे एक मिनट से भी कम समय के लिए बंद हो गए। इस दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों ने फोन खटखटा दिए। हो-हल्ला शुरू कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.