Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Riots Case Update: शरजील इमाम को 4 से 10 अक्टूबर तक मिली अंतरिम जमानत, अदालत ने लगाई ये सख्त श... Traffic Challan Rules Protest India: विवादित चालानों के निपटारे के खिलाफ वकीलों का बड़ा प्रदर्शन, ती... Cleanup Campaign in Gurgaon: मध्य प्रदेश से शुरू हुआ सफर अब दिल्ली और गुरुग्राम तक पहुंचा, वीडियो हु... Labour Welfare News Delhi: दिल्ली में शुरू हुई मोबाइल श्रमिक सेवा, जानिए कैसे काम करेंगी ये वैन और क... Financial Fraud News India: फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप के जरिए ठगी का पर्दाफाश, Paytm और HDFC ट्रांजैक्शन ... Ind vs Jpn T20 News: सानो स्टेडियम में जापानी गेंदबाजों के सामने फ्लॉप हुई भारतीय बल्लेबाजी, अक्षर प... Dadasaheb Phalke Award History: जानिए कब हुई थी शुरुआत और किसे मिला था पहला सम्मान, पढ़ें पूरी सूची ... Malaysia Visa Free Rules 2026: टूरिस्ट वीजा पर नौकरी की तलाश में जाने वाले हो जाएं सावधान, जानिए क्य... Petrol Pump UPI Controversy: क्या वाकई 5 रुपये के चार्ज से हो रहा है भारी नुकसान? जानिए डीलर्स की मा... Government Rules on Tempered Glass: 1 अप्रैल 2027 से बदलेंगे स्क्रीन प्रोटेक्टर के नियम, जानिए क्या ...

ओपनएआई ने यूजर्स के लिए नया अपडेट, इंसानों की तरह बात करेगा चैटजीपीटी

50

चैटजीपीटी मेकर कंपनी ओपनएआई (OpenAI) पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है।कंपनी ने सीईओ सैम ऑल्टमैन को उनके पद से हटाकर कंपनी से बाहर निकाल दिया। इसके बाद कंपनी में उथल पुथल मची हुई है। 500 से अधिक कर्मचारियों ने कंपनी को इस्तीफे की धमकी दी है। इस बीच ओपनएआई की तरफ से चैटजीपीटी यूजर्स के लिए एक नया अपडेट जारी किया गया है। कंपनी ने अपने यूजर्स को लुभाने के लिए चैटजीपीटी वॉइस (ChatGPT Voice) की सुविधा फ्री में पेश करने का एलान किया है।

OpenAI ने जारी किया नया पोस्ट

ओपनएआई ने एक्स हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट के साथ यह जानकारी दी है। कंपनी ने लिखा है कि वॉइस के साथ चैटजीपीटी (ChatGPT with voice) का इस्तेमाल अब पूरी तरह से फ्री है। यह सुविधा सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। वॉइस के साथ चैटजीपीटी का इस्तेमाल करने के लिए यूजर को फोन में ऐप डाउनलोड करने की जरूरत होगी। ऐप ओपन करने पर हेडफोन आइकन पर टैप करने के साथ ही कनवर्सेशन को शुरू किया जा सकता है। एक्स हैंडल पर शेयर किया गया यह पोस्ट चैटजीपीटी वॉइस (ChatGPT with voice) को लेकर एक सैंपल वीडियो है। चैटजीपीटी से वॉइस चैट के साथ सवाल पूछा गया है। इस सवाल का जवाब चैटजीपीटी किसी इंसान की ही आवाज में देता नजर आया है।

सर्विस का फायदा एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स उठा सकते हैं

मालूम हो कि चैटजीपीटी वॉइस की सुविधा कंपनी की ओर से सितंबर के आखिर से ही पेश की जा रही है। इस सर्विस के साथ यूजर का एआई एक्सपीरियंस बेहतर बनता है। हालांकि, यह सुविधा पहले कंपनी की ओर से फ्री नहीं थी। चैटजीपीटी वॉइस के लिए यूजर्स को पे करने की जरूरत पड़ती थी। नए एलान के बाद कंपनी की इस सर्विस का फायदा एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स चैटजीपीटी ऐप के जरिए उठा सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.