Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के रेडियोलोजी विभाग ने किया जटिल उपचार

41

जबलपुर। शासकीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कालेज अंतर्गत सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के रेडियोलोजी विभाग ने एक जटिल उपचार का आदर्श प्रस्तुत किया। दरअसल, एक रोगी की राइट फिमोरल वेन से सेंट्रल लाइन डालते समय गाइड वायर वेन के अन्दर फिसल गई थी। रात्रि लगभग सवा आठ बजे आकस्मिक सूचना प्राप्त हुई। इसी के साथ केस को गंभीरता से लेते हुए बचाव के प्रयास शुरू कर दिए गए।

वायर पैर से ऊपर पेट तक जाता हुआ दिखाई दिया

विशेषज्ञों ने साफ किया कि अविलंब वायर को निकाला जाना चाहिए। यदि ऐसा न किया गया तो रोगी की जान को खतरा हो सकता है। रेडियोडायग्नोसिस विभाग के चिकित्सक डा. संजय पांडे, डा. अवधेश प्रताप सिंह कुशवाह और डा. नरेन्द्र पटेल द्वारा गाइड वायर की पोजीशन देखने के लिए एक्स-रे किया गया। जिसमें वायर पैर से ऊपर पेट तक जाता हुआ दिखाई दिया।

वेन के अन्दर से बाहर निकालने का निर्णय लिया

गाइड वायर हृदय की ओर खिसक रहा था। यह मेटल का बना हुआ गाइड वायर था, जो हृदय के अंदर पहुंचकर हृदय को बहुत आधिक नुकसान पहुंचा सकता था। मरीज की स्थिति को देखते हुए डा. संजय पांडे और डा. नरेन्द्र पटेल ने तकनीक की माध्यम से गाइड वायर को तुरंत वेन के अन्दर से बाहर निकालने का निर्णय लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.