Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का युवाओं को बड़ा मंत्र: हेल्थ सेक्टर में आएगी नौकरियों की बाढ़! केयरगिवर्स की बढ़ती डिमांड ... शराब नीति केस में नया मोड़: अरविंद केजरीवाल समेत 23 लोगों को हाई कोर्ट का नोटिस; CBI अफसर को बड़ी राह... "डिमांड फर्स्ट, डिस्टर्ब लेटर!" प्रल्हाद जोशी ने विपक्ष की थ्योरी का किया पर्दाफाश; स्पीकर के खिलाफ ... Pune News: युद्ध के कारण पुणे में गैस सप्लाई बाधित, PMC ने बंद किए 18 गैस श्मशान घाट; वैकल्पिक व्यवस... पशुपति पारस का बड़ा दांव! प्रिंस राज को सौंपी RLJP की कमान, बनाए गए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष; क्य... अलवर में रफ्तार का तांडव! डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई करोड़ों की BMW कार; हादसे में एक की दर्दनाक ... Bareilly Crime News: बरेली में संपत्ति विवाद को लेकर मां-बेटियों पर जानलेवा हमला, आरोपी जेठ ने बीच स... लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्म यात्रा को मंजूरी! प्रशासन ने थमाई 16 'सख्त' शर्तों की ... Sharjeel Imam Interim Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने शरजील इमाम को दी अंतरिम जमानत, भाई के निकाह में होंग... T20 फाइनल में अभिषेक शर्मा क्या आउट हुए, दोस्त ही बन गया 'जल्लाद'! मोबाइल पर मैच देख रहे साथी ने लड़...

पेंच के बफर क्षेत्र में बाघिन के साथ तीन शावकों को देख रोमांचित हुए सैलानी

17

सिवनी। पेंच टाइगर रिजर्व के रुखड़ बफर क्षेत्र में सोमवार की सुबह सफारी पर गए सैलानी उस समय रोमांचित हो गए जब उन्होंने एक बाघिन के साथ जंगल की कच्ची सड़क पर चहल कदमी करते तीन शावकों को देखा।अनेक सैलानियों ने इस पल को अपने कैमरे में कैद किया।अब इंटरनेट मीडिया पर बाघिन के साथ चहल कदमी करते तीन शावकों का वीडियों बहुप्रसारित हो रहा है।

करीब एक घंटे तक दिखाई दिए शावक

पेंच के नेचरालिस्ट ओमवीर चौधरी ने बताया है कि पेंच टाइगर रिजर्व के रुखड़ गेट से सोमवार की सुबह सफारी पर गए सैलानियों को मासुरनाला के पास एक बाघिन तीन शावकों के साथ सड़क पर जाती हुई दिखाई दी।करीब एक घंटे तक सैलानियों को बाघिन और तीन शावकों के दीदार हुए।करीब 10 वाहनों में सवार सैलानियों ने बाघिन और तीन शावकों की चहल कदमी को निहारा।इसके बाद बाघिन शावकों के साथ घने जंगल की ओर चली गई।

सैलानी बड़ी संख्या में सफारी का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं

पेंच टाइगर रिजर्व के कोर व बफर क्षेत्र में देश विदेश से सैलानी बड़ी संख्या में सफारी का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं।यहां उन्हें बाघ सहित अन्य वन्य प्राणियों के दीदार भी हो रहे हैं।इन्हें देखकर सैलानी काफी रोमांचित हो रहे हैं। पेंच राष्ट्रीय उद्यान के कोर के अलावा अब सैलानियों के बफर में सफर के प्रति रुझान दिख रहा है।

सैलानियों को दुर्लभ वन्यप्राणियों के दीदार नजदीक से हो रहे हैं

इसी के चलते बफर में सफर बढ़ रहा है।खास बात यह कि बफर क्षेत्र में भी सैलानियों को दुर्लभ वन्यप्राणियों के दीदार नजदीक से हो रहे हैं। पेंच के बफर क्षेत्र में नेचर ट्रेल, नाइट सफारी, मचान में कैंपिंग, साइकिलिंग आदि गतिविधियां भी सैलानियों को आकर्षित कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !