Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

पालतू श्वान ने बच्चे को काटा, दांतों में दबाकर घसीटा, मालिक पर केस दर्ज

24

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में पालतू श्वान ने एक बच्चे पर हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने श्वान मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि श्वान ने बच्चे को दांतों में दबाकर भी घसीटा

पुलिस के मुताबिक, प्रीति चौहान निवासी कैलोद कांकड़ ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले मोहन पुत्र शंकरलाल के पालतू श्वान को उन्होंने लापरवाहीपूर्वक छोड़ दिया था। श्वान ने मेरे बेटे तरुण को बाएं हाथ में काट लिया। श्वान ने बच्चे को दांतों में दबाकर घसीटा भी। इससे हाथ, कंधे, पैर और पेट में चोट आई है। श्वान के अचानक हमला करने से घबराए बच्चे ने कई बार उससे बचने का प्रयास भी किया। मामले में पुलिस ने मोहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

लाखों के जेवरात चुरा ले गए बदमाश

इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में सूने घर में बदमाशों ने धावा बोला और लाखों के जेवरात चुरा ले गए। पुलिस के मुताबिक, गोपाल गिरी गोस्वामी निवासी अशोक नगर ने बताया कि बदमाश दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे। अलमारी में से सोने का हार, झुमकियां,, मंगलसूत्र, चेन, अंगूठी आदि चुरा ले गए। मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.