Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पेपर लीक पर कांग्रेस का दोहरा रवैया! बीजेपी सांसद संबित पात्रा बोले— 'कर्नाटक और झारखंड के छात्रों क... अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर विवादित टिप्पणी के मामले में DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, TVK की शिका... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्देश: यौन अपराधों के फैसलों से हटेंगे 'पवित्रता', 'हवस' और 'मर्यादा भंग... दतिया उपचुनाव में करारी हार से चौंका बीजेपी नेतृत्व! आज भोपाल में मंथन, भितरघात और वायरल ऑडियो पर हो... मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, कांवड़िए के भेष में तैनात हेड ... बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी

दिग्विजय सिंह ने छतरपुर में कांग्रेस समर्थक की हत्या के विरोध में दिया धरना, आरोपितों के गिरफ्तारी की मांग

106

छतरपुर। बुंदेलखंड में छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को मतदान से पहले युवक की हत्या के बाद शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह खजुराहो पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस समर्थक मृतक सलमान के स्वजन के साथ देर शाम तक धरना दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों पर नामजद रिपोर्ट है, इसके बाद भी आरोपितों को पकड़ा नहीं गया है।

सलमान के परिवार को गोद लेने का आश्वासन

दिग्विजय सिंह ने कहा कि विक्रम सिंह नातीराजा को बचाकर सलमान खुद शहीद हो गया। कांग्रेस सलमान के परिवार के साथ है और सलमान के परिवार को गोद लिया जाएगा। मीडिया के सवाल के जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपाई इस घटना को हादसा बता रहे हैं, लेकिन यह हत्या है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को लेकर कहा कि वह हादसा बता रहे हैं, उन्हें खेद व्यक्त करना चाहिए।

भाजपा प्रत्याशी समेत 20 लोगों पर हत्या मामला

धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने हत्या के आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की। आपको बता दें कि शुक्रवार को मतदान के पहले राजनगर विधानसभा में कांग्रेस समर्थक की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई थी उसके बाद से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। मामले में भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया समेत 20 लोगों पर हत्या मामला दर्ज किया जा चुका है। वहीं, मृतक सलमान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम सरकार से सलमान के परिवार में नौकरी देने की मांग करेंगे। पूरी कांग्रेस सलमान के साथ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.