Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...

सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- नौकरियां खत्म कर रही सरकार, बुलडोजर से डराने की कोशिश

51

कन्नौज: आगामी लोकसभा चुनाव में अपने पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक फॉर्मूले को धार देने के लिए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए यात्रा निकाली। इस दौरान लोगों को सपा सरकार में हुए कामों को गिनाया। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी द्वारा चलाई जा रही पीडीए यात्रा को हरी झंडी दिखाने शनिवार को सांसद डिंपल यादव तालग्राम पहुंचीं। यहां सपा कार्यकर्ताओं ने डिंपल यादव का जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान सांसद डिंपल यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। सांसद डिंपल यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरफ से फ्लॉप है। कानून की रक्षा करने वालों की हत्या हो रही है। 69000 शिक्षक भर्ती का आरक्षण मांगने गए महिला शिक्षकों पर पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार महिला आरक्षण बिल की बात कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ न्याय मांग रही महिलाओं पर पुलिस अत्याचार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सिर्फ सोशल मीडिया पर प्रदेश की कानून व्यवस्था को बेहतर दिखा रही है। बाकी जमीनी हकीकत कुछ और है।

डिंपल यादव ने कहा कि कन्नौज हमेशा समाजवादी विचारधारा का सूत्र रहा है। कन्नौज से हम लोगों का लगातार रिश्ता रहा है और ये रिश्ता बरकरार रहेगा। पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अच्छे परिणाम आएंगे. उत्तर प्रदेश के युवा हताश हैं। किसी को रोजगार नहीं मिल रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार नहीं चाहती है कि हमारे युवा आगे बढ़ें। महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए कहा कि कोई भी सिक्योरिटी नहीं है कि महिला आरक्षण बिल लागू होगा। सरकार की इसको लागू करने की कोई मंशा नहीं है। खाली चुनाव को देखते हुए इस बिल को लाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.