Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

छतरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के ड्राइवर की गाड़ी से कुचलकर हत्या, भाजपा पर लगे गंभीर आरोप

53

छतरपुर: छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा अतर्गत कांग्रेस प्रत्याशी नातीराजा के राइट हैड सलमान खान की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि कांग्रेस प्रत्याशी को कुचलकर मारने की कोशिश की ऐसे में सलमान खान ने उन्हें एक तरफ हटा दिया उनको बचाते बचाते गाड़ी ऊपर से चढ़ने से सलमान खान की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, कल गुरुवार की रात भाजपा नेताओं द्वारा शराब बांटी जा रही थी। इसकी जानकारी लगने पर मौके पर जा रहे कांग्रेस प्रत्याशी नातीराजा को रनेफाल रोड अकोना क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में भाजपा समर्थकों ने गाड़ी के सामने गाड़ी लगाकर गालियां दी और नातीराजा के ऊपर बंदूक तान दी। उसके बाद बचाने निकले सलमान खान के ऊपर 20-25 लोगों ने धारदार हथियार कुल्हाड़ी डंडों से बार कर दिया। जिससे वो नीचे गिर गए।

उसके बाद हथियार से लगातार 6 फायर किए और सलमान के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर भाग निकले। हादसे में सलमान खान/हरून खान उम्र 34 निवासी अकौना की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद बाकी कार्यकर्ताओं ने नातीराजा को सुरक्षित घर भेजा और मृतक की बॉडी लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। फिलहाल सुबह 8:30 तक सलमान का पीएम नहीं हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.