Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का युवाओं को बड़ा मंत्र: हेल्थ सेक्टर में आएगी नौकरियों की बाढ़! केयरगिवर्स की बढ़ती डिमांड ... शराब नीति केस में नया मोड़: अरविंद केजरीवाल समेत 23 लोगों को हाई कोर्ट का नोटिस; CBI अफसर को बड़ी राह... "डिमांड फर्स्ट, डिस्टर्ब लेटर!" प्रल्हाद जोशी ने विपक्ष की थ्योरी का किया पर्दाफाश; स्पीकर के खिलाफ ... Pune News: युद्ध के कारण पुणे में गैस सप्लाई बाधित, PMC ने बंद किए 18 गैस श्मशान घाट; वैकल्पिक व्यवस... पशुपति पारस का बड़ा दांव! प्रिंस राज को सौंपी RLJP की कमान, बनाए गए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष; क्य... अलवर में रफ्तार का तांडव! डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई करोड़ों की BMW कार; हादसे में एक की दर्दनाक ... Bareilly Crime News: बरेली में संपत्ति विवाद को लेकर मां-बेटियों पर जानलेवा हमला, आरोपी जेठ ने बीच स... लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्म यात्रा को मंजूरी! प्रशासन ने थमाई 16 'सख्त' शर्तों की ... Sharjeel Imam Interim Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने शरजील इमाम को दी अंतरिम जमानत, भाई के निकाह में होंग... T20 फाइनल में अभिषेक शर्मा क्या आउट हुए, दोस्त ही बन गया 'जल्लाद'! मोबाइल पर मैच देख रहे साथी ने लड़...

जल्द आ रहा वॉट्सऐप का एक नया फीचर, चैट स्क्रीन पर ही नजर आएगा कॉन्टैक्ट का स्टेटस अपडेट, ऐसे करेगा काम

67

वॉट्सऐप लगातार अपने प्लेटफार्म को बेहतर और सबसे यूनिक बनाने पर काम कर रहा है। हाल ही में, WhatsApp पर आने वाले कई फीचर्स और अपडेट की जानकारी सामने आई है। वॉट्सएप ने जैसे अपकमिंग अपडेट की एक लिस्ट सी बना दी हैं। चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। मेटा की ओनरशिप वालेमेसेजिंग प्लेटफार्म WhatsApp में नया वॉइस चैट फीचर बड़े ग्रुप्स के लिए शामिल किया गया है। इस फीचर के साथ ग्रुप मेंबर्स को चैटिंग के दौरान ही अपनी बातें कहने का विकल्प मिल जाएगा और वे उस दौरान चैटिंग भी जारी रख सकेंगे। इस तरह अपनी बात कहने के लिए ग्रुप कॉल नहीं करनी पड़ेगी।

wabetainfo की एक लेटेस्ट रिपोर्ट आई सामने

दरअसल, वॉट्सऐप के हर अपडेट पर नजर रखने वाली वेबसाइट wabetainfo की एक लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट की मानें तो बहुत जल्द वॉट्सऐप यूजर चैटिंग के साथ-साथ ही कॉन्टैक्ट के स्टेटस अपडेट को चेक कर सकेंगे। wabetainfo की रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि चैट पेज पर कॉन्टैक्ट की प्रोफाइल स्टेटस अपडेट की स्थिति में एक रिंग के साथ नजर आएगी। इस रिंग पर टैप करने भर के साथ ही यूजर अपने कॉन्टैक्ट का स्टेटस देख सकेगा। बता दें, वर्तमान में कॉन्टैक्ट का स्टेटस चेक करने के लिए दो तरीके काम करते हैं। यूजर अपडेट्स टैब पर जाकर कॉन्टैक्ट्स के स्टेटस चेक कर सकता है। इसके अलावा, कॉन्टैक्ट या चैट लिस्ट में प्रोफाइल पर बनी रिंग पर टैप कर स्टेटस ओपन किया जा सकता है। हालांकि, बहुत जल्द स्टेटस चेक करना पहले के मुताबिक और आसान होने जा रहा है।

यूजर्स कर सकते हैं नए फीचर का इस्तेमाल

दरअसल, वॉट्सऐप के नए फीचर को फिलहाल एंड्रॉइड बीटा यूजर्स के लिए पेश किया गया है। बीटा टेस्टर्स प्ले स्टोर से ऐप के लेटेस्ट वर्जन 2.23.24.23 (WhatsApp beta for Android 2.23.24.23 update) को इन्स्टॉल कर सकते हैं। वॉट्सऐप के दूसरे यूजर्स के लिए यह फीचर आने वाले दिनों में पेश किया जा सकता है।

अपने आप खत्म हो जाएगा वॉइस चैट

मेसेजिंग प्लेट फॉर्म ने अपडेट में बताया है कि सबके चैट से बाहर निकलने के बाद अपने आप वॉइस चैट एंड हो जाएगा। इसके अलावा अगर चैट में शामिल पहले या आखिरी मेंबर को कोई 60 मिनट के अंदर जॉइन नहीं करता तब भी वॉइस चैट अपने आप एंड हो जाएगा। नए फीचर का फायदा उन ग्रुप में मिलेगा, जिनमें 33 से लेकर 128 के बीच मेंबर्स हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !