Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

MP Election 2023: दमोह में 57 प्रत्याशियों के खर्च का हिसाब-किताब, जयंत मलैया सबसे आगे

37

दमोह। भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव में पैसा खर्च करने में पीछे नहीं है। चारों विधानसभा क्षेत्र में अब तक सबसे ज्यादा राशि खर्च करने के मामले में सम्मिलित रूप से दमोह में खड़े प्रत्याशियों द्वारा खर्च की गई है। जबेरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों द्वारा सम्मिलित रूप में अब तक सबसे कम व्यय किया गया है। चारों सीटों पर किस्मत आजमा रहे 57 प्रत्याशी अब तक पांच हजार से लेकर 20 लाख रूपए तक की राशि खर्च कर चुके है। यहां बता दें कि निर्वाचन आयोग ने 40 लाख रूपए तक खर्च करने की अनुमति प्रत्याशियों को दी है।

जयंत मलैया ने खर्चे सबसे अधिक

अब तक सबसे अधिक राशि दमोह विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी जयंत मलैया द्वारा 19 लाख 76 हजार 739 रूपए खर्च की गई है। दूसरे नंबर पर जबेरा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह लोधी है, जिन्होंने 18 लाख 47 हजार 702 रूपए की राशि खर्च की है। तीसरे स्थान पर हटा के काग्रेस प्रत्याशी प्रदीप खटीक ने 17 लाख 62 हजार 192 रूपए खर्च किए है, जबकि पथरिया विधानसभा क्षेत्र की बसपा प्रत्याशी रामबाई परिहार द्वारा 12 लाख 43 हजार 809 रूपए खर्च किए गए है।

प्रत्याशियों का सर्वाधिक व्यय प्रचार और वाहनों पर

प्रत्याशी अपने विधानसभा क्षेत्र में सतत जनसंपर्क में जुटे हैं अतएव उनके द्वारा सर्वाधिक व्यय प्रचार तथा वाहनों पर होना बताया गया है। जगह-जगह आम सभाओं के साथ नुक्कड़ सभाओं में भी राशि खर्च की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.