Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

‘जिस दिन दिल्ली में हमारी सरकार आई, पहला हस्ताक्षर जाति जनगणना पर होगा’, छत्तीसगढ़ में बोले राहुल गांधी

23

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को एक बार फिर जातिगत जनगणना की वकालत की और कहा कि जिस दिन देश के ओबीसी, दलित और आदिवासी समुदायों को अपनी सच्ची आबादी पता लग जाएगा, उस दिन यह मुल्क हमेशा के लिए बदल जाएगा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुये राहुल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) शब्द को लेकर (प्रधानमंत्री) चुने गए हैं लेकिन जब ओबीसी को हक देने का समय आता है तब वह इससे इनकार करते हैं।

पहला हस्ताक्षर जाति जनगणना पर होगा
कांग्रेस नेता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, ”नरेन्द्र मोदी जी जाति जनगणना करें या ना करें, जिस दिन छत्तीसगढ़ में दोबारा कांग्रेस की सरकार आएगी जाति का सर्वे यहां शुरू हो जाएगा। जिस दिन दिल्ली में हमारी सरकार आएगी पहला हस्ताक्षर जाति जनगणना पर होगा।” उन्होंने कहा, ”जाति आधारित जनगणना ऐतिहासिक निर्णय होगा और इससे देश बदल जाएगा। जिस दिन इस देश के ओबीसी को, देश के दलित को और देश के आदिवासी को अपनी सच्ची आबादी के बारे में जानकारी मिलेगी, अपनी सच्ची शक्ति के बारे में जानकारी मिलेगी उस दिन यह देश हमेशा के लिए बदल जाएगा। यह आजादी के बाद सबसे बड़ा क्रांतिकारी निर्णय होगा।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा 
उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी आपके लिए, आपके साथ मिलकर, कदम से कदम मिलाकर यह निर्णय लेने जा रही है, इसे कोई शक्ति नहीं रोक सकती।” राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जाति जनगणना को लेकर स्पष्ट रूख नहीं अपनाने का आरोप लगाया और कहा, ”मोदी जी 12 हजार करोड़ रुपए के हवाई जहाज में उड़ते हैं, हर रोज नए कपड़े पहनते हैं, ओबीसी शब्द को लेकर वह चुने गए और जब समय आता है ओबीसी को हक देने का तो कहते हैं कि ओबीसी नहीं है, जाति तो हिंदुस्तान में एक ही है, वह गरीब है। हम पता लगाएंगे कि ओबीसी कितने हैं। मैं कह रहा हूं कि आज जितने हैं उतनी भागीदारी आपको मिलेगी। कर्ज माफ होगा तो किसानों का अरबपतियों का नहीं।”

केंद्र सरकार ने बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया 
उन्होंने केंद्र सरकार पर बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ करने का आरोप लगाया और कहा, ”हमारी जहां भी सरकार है कर्नाटक, छत्तीसगढ़ राजस्थान और हिमाचल में, मैंने सभी मुख्यमंत्रियों से कह दिया है कि जितना पैसा भाजपा के लोग अरबपतियों को और बड़े ठेकेदार को देते हैं उतना ही पैसा कांग्रेस पार्टी को किसान, मजदूर, माताओं, बहनों के बैंक अकाउंट में डालना होगा….क्योंकि हम जानते हैं कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार और युवा चलाते हैं।”

कांग्रेस नेता ने इस दौरान पार्टी की घोषणा पत्र में लिखे वादों को लेकर जनता से कहा कि वह इन वादों का भरोसा करें और राज्य में कांग्रेस की दोबारा सरकार बनाएं। राज्य में 17 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए बुधवार को प्रचार का आखिरी दिन है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.