Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

वास्तु के हिसाब से घर में इस दिशा में करें सफाई की शुरुआत, कुबेर देवता होंगे खुश

30

इंदौर। घर की साफ-सफाई से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में साफ-सफाई हो तो सभी बीमारियों भी दूर होती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की सफाई करने का विशेष महत्व होता है, इससे तरक्की, सेहत और मानसिक स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव होता है। घर की साफ-सफाई किस दिशा करना चाहिए इस बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

वास्तु में साफ कहा गया है कि सूर्य के अस्त होने के बाद या ब्रह्म मुहूर्त में साफ सफाई नहीं करनी चाहिए। शास्त्रों में कहा गया है कि सूर्य के अस्त और ब्रह्म मुहूर्त माता लक्ष्मी के घर में प्रवेश करने का समय होता है। अब ऐसे में आपको अगर झाड़ू लगानी ही पड़े, तो कूड़े को सूर्य के उगने के बाद ही बाहर फेंके।

यहां से करें साफ-सफाई की शुरुआत

वास्तु के अनुसार सबसे पहले उत्तर दिशा की तरफ से घर की सफाई करनी चाहिए। घर की इस दिशा में कुबेर रहते हैं, इसलिए यहां से सफाई करने से सब सकारात्मक होता है।

छत पर रखें ना रखें कबाड़

घर में छत पर कभी भी कूड़ा या फिर टूटा फूटा सामान नहीं रखना चाहिए। वास्तु के हिसाब से ऐसा माना गया है कि ऐसा करने से लक्ष्मी रूठ जाती हैं और घर में दरिद्रता फैल जाती है।

पानी में नमक डालकर पोंछा लगाएं

घर में जब भी पोंछा लगाएं, तो पानी में नमक जरूर मिलाएं। पानी में नमक मिलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में सुख-समृद्धि आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर भागती है। मंगलवार और शनिवार को नमक के पानी से पोंछा जरूर लगाना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.