Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दतिया में प्रियंका गांधी बोली, सिंधिया का कद छोटा, अहंकार बड़ा

23

दतिया। दतिया में बुधवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि सिंधिया का कद छोटा है, लेकिन उनका अहंकार बड़ा है। उन्होंने अपने परिवार की परंपरा को ही निभाया है। उन्होंने कांग्रेस के साथ साथ ग्वालियर चंबल की जनता के साथ विश्वासघात किया है। सिंधिया ने कांग्रेस की बनी बनाई सरकार को गिरा दिया। इसके अलावा प्रियंका गांधी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को लेकर कहा कि वे विश्व के महान एक्टर हैं। एक्टिंग में तो वे अमिताभ बच्चन के कान काट लेते हैं। साथ ही पीएम मोदी को लेकर कहा कि वे हमेशा अपनी पीड़ा से ही पीडित रहते हैं और रोते रहते हैं कि मुझे गालियां दी। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश के गृहमंत्री को कानून का पालन कराना है। लेकिन वे पिक्चर देखते रहते हैं और लोगों के कपड़े देखते रहते हैं।

सिंधिया को बताया विचित्र नेता

प्रियंका गांधी ने कहा सिंधिया जी नेता विचित्र नेता है। मैं ने व सिंधिया जी ने यूपी में काम किया है। वे कद में थोड़े छोटे पड़ गए, लेकिन अहंकार में बड़े हैं। वे बिना महाराज कहे काम नहीं करते। उन्होंने अपने परिवार की परंपरा अच्छे से निभाई है। प्रियंका ने कहा कि भाजपा वालों ने 22 हजार घोषणाएं की हैं। वो कुछ अलग तरह की खोखली घोषणाएं हैं। लाडली बहना योजना की घोषणा 18 सालों में क्यों नहीं लागू की। जनता को वेबकूफ बनाते हैं। लोगों को रोजगार नहीं मिला। साढ़े तीन सालों में 21 रोजगार दिए है। सात हजार से अधिक स्कूल मध्यप्रदेश में बंद कर दिए हैं। अस्पतालों में उपचार नहीं मिलता। हर स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं में पद खाली हैं। तमाम बच्चे पढ़े लिखे हैं। भर्ती परीक्षाओं में घोटाला होता है।

भाजपा व आरएसएस के कार्यकर्ताओं पर आता है तरस

प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्हें भाजपा व आरएसएस के कार्यकर्ताओं पर तरस आता है। क्योंकि मोदीजी ने सभी पार्टी व दलों के गद्दारों को पार्टी में ले लिया है। ऐसा लगता है कि आगामी दिनों में भाजपा व आरएसएस के कार्यकर्ता नहीं, ये गद्दार ही पार्टी को चलाएंगे।

नेता जनता के सामने आए तो घबराए

प्रियंका गांधी ने कहा कि यदि कोई नेता जनता के सामने आए तो उसे घबराना चाहिए। देश की संपत्ति आपके हाथाें हो। यही आजादी है। नहीं अंग्रेजो और वर्तमान सरकार में क्या नेता है। हर नेता की जवाब देही होना चाहिए। जब वह अपनी जवाब देही को पूरा न करे तो आपके सामने आने से घराबए।

45 साल में सबसे अधिक बेरोजगार भाजपा के शासन में

प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में पिछले 45 साल में सबसे अधिक बेरोजगारी भाजपा के शासन काल में है। जबकि कांग्रेस शासित प्रदेशों में सबसे कम बेरोजगारी है। कांग्रेस समस्या को सुलझाने का प्रयास करती है। जबकि अन्य धर्म के नाम पर वोट लेते हैं और आपकी समस्या हल नहीं करते। प्रदेश व केंद्र की सरकार केवल बड़े बड़े उद्योगपतियों के लिए हैं। 16 हजार करोड़ रुपए अडानी कमा रहा है। उसे देश की संपत्ति सौंपी जा रही है। अडानी जी क्या बनाते हैं, देश को नहीं मालुम।

जहां सरकारों की नीयत ठीक होती है वहां काम होते हैं

प्रियंका गांधी ने कहा जहां सरकारों की नीयत ठीक होती है। वहां विकास के काम होते है। आज देश में अजीब का सिलसिला बन गया है। धर्म के नाम पर जो आपका वोट लेने आता है। उनका मन में बैठ गई है कि मैं एक काम नहीं करुंगा और धर्म के नाम पर वोट मांगूगा तो मिल जाएगा। आपके क्षेत्र में फर्जी केस लगाकर जेल में डाल देते हैं। गृहमंत्री यहां के प्रतिनिधि है। इनका काम है कानून काे लागू कराना है। किसकी सुरक्षा कर रहे हैं। यहां के गुंडे व माफिया की सुरक्षा कर रहे हैं। जागरूक बनो। आपका देश है, आपका प्रदेश है। क्या गुंडों को सौंपना चाहते हैं प्रदेश को।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.