Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

भूपेश बघेल पर अमित शाह का हमला, बोले- इनके शासन में बेमेतरा जिला ‘लव जिहाद’ का केंद्र बन गया

31

साजा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला करते हुए कहा कि उनके शासन में छत्तीसगढ़ का बेमेतरा जिला ‘लव जिहाद’ का केंद्र बन गया है। शाह ने वादा किया कि अगर राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आई तो कोई भी ऐसी हरकत करने की हिम्मत नहीं करेगा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने बघेल पर दुर्ग संभाग को शिक्षा केंद्र से सट्टेबाजी के केंद्र में बदलने का भी आरोप लगाया। भाजपा ने साजा सीट से ईश्वर साहू को मैदान में उतारा है। ईश्वर साहू के बेटे भुनेश्वर साहू की इस साल अप्रैल माह में जिले के बिरनपुर गांव में सांप्रदायिक झड़प के दौरान हत्या हो गई थी।

भूपेश के सत्ता से बाहर होने की उल्टी गिनती शुरू

शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, ”ईश्वर साहू न सिर्फ उम्मीदवार हैं बल्कि वह न्याय की लड़ाई के प्रतीक हैं। भूपेश कक्का के शासन में सांप्रदायिक तत्वों ने साहू के बेटे भुनेश्वर साहू की पीट-पीटकर हत्या कर दी। भूपेश कक्का के लोगों ने ईश्वर जी को चेक और नौकरी की पेशकश करते हुए कहा कि वे न्याय न मांगें। लेकिन मैं ईश्वर जी को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने उसे अस्वीकार कर दिया और न्याय मांगा।” केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ”भुनेश्वर साहू के लिये न्याय सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। किसी को भी कानून का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। भुनेश्वर साहू के हर हत्यारे को जेल भेजा जाएगा…भूपेश कक्का के सत्ता से बाहर होने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।”

शाह ने मतदाताओं से भाजपा को सत्ता में लाने का आग्रह करते हुए कहा कि उनके वोट न केवल राज्य में भाजपा की सरकार बनाएंगे बल्कि भुनेश्वर साहू को न्याय भी दिलाएंगे तथा तुष्टिकरण की राजनीति को सबक सिखाएंगे। कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए शाह ने कहा, ”भूपेश बघेल शासन में बेमेतरा लव जिहाद का केंद्र बन गया। साहू, कुर्मी और गोंड समुदाय इसके (लव जिहाद के) निशाने पर थे और भूपेश बघेल सरकार सोयी रही। उन्हें कौन जगाएगा? आप जगाएंगे, आपके वोट जगाएंगे। मैं वादा करता हूं कि आप भाजपा को सत्ता में लाएं, कोई भी ऐसा कृत्य करने की हिम्मत नहीं करेगा।”

भूपेश ने दुर्ग संभाग को बर्बाद कर दिया

राज्य में कथित महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री बघेल पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा, ”भूपेश कक्का ने दुर्ग संभाग को बर्बाद कर दिया। रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के दौरान दुर्ग संभाग शिक्षा का केंद्र बन गया था। भूपेश बघेल ने इसे सट्टा (सट्टेबाजी) का केंद्र बना दिया।” उन्होंने कहा, ” बघेल जी को ऐप का नाम अपने ही नाम पर रखना था। उन्होंने महादेव नाम का प्रयोग क्यों किया? मोदी जी ने चंद्रमा पर ‘चंद्रयान’ भेजा और भगवान शिव और मां शक्ति के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उस स्थान (जहां चंद्रयान उतरा) का नाम ‘शिव शक्ति’ रखा। लेकिन भूपेश कक्का ने एक सट्टेबाजी ऐप का नाम महादेव के नाम पर रखा और उनका अपमान किया।”

युवाओं को सट्टेबाजी के कारोबार में धकेलने का पाप

शाह ने कहा, ”अगर गलती से भी भूपेश बघेल दोबारा सत्ता में आ गए तो आप महादेव का नाम नहीं ले पाएंगे क्योंकि बघेल को डर है कि पुलिस आ जाएगी। उन्होंने युवाओं को सट्टेबाजी के कारोबार में धकेलने का पाप किया है।” भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए शाह ने बघेल पर छत्तीसगढ़ को कांग्रेस का ‘एटीएम’ बनाने का आरोप लगाया। राज्य में 17 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव के लिए बुधवार को प्रचार का आखिरी दिन है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.