Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

WPI: रिटेल के बाद थोक महंगाई में भी राहत, अक्टूबर में WPI -0.52 प्रतिशत घटी

100

नई दिल्ली। रिटेल के बाद अब थोक मुद्रास्फीति (Wholesale Inflation) के मोर्चे पर भी राहत की खबर सामने आ रही है।

खाद्य पदार्थों की कीमतों में नरमी से थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति अक्टूबर में लगातार सातवें महीने नकारात्मक क्षेत्र में (-) 0.52 प्रतिशत रही। पिछले साल अक्टूबर में WPI 8.67 फीसदी पर थी।

अप्रैल से नकारात्मक क्षेत्र में हैं WPI

आपको बता दें कि थोक मुद्रास्फीति दर अप्रैल 2023 से नकारात्मक क्षेत्र में है और सितंबर, 2023 में ये (-)0.26 प्रतिशत थी। अक्टूबर में खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति घटकर 2.53 प्रतिशत पर आ गई जो पिछले महीने 3.35 फीसदी थी।

फ्यूल और पावर WPI भी हुआ कम

ईंधन और बिजली की मुद्रास्फीति अक्टूबर में (-) 2.47 प्रतिशत थी, जबकि सितंबर में (-) 3.35 प्रतिशत थी। विनिर्मित उत्पादों में महंगाई दर (-)1.13 फीसदी रही, जबकि सितंबर में यह (-)1.34 फीसदी थी।

रिटेल महंगाई पांच महीने के नीचले स्तर पर

थोक महंगाई से पहले कल शाम को रिटेल महंगाई का डेटा आया जो जिसमें रिटेल महंगाई अपने पांच महीने के नीचले स्तर पर पहुंच गई थी। कल यानी सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक खुदरा या उपभोक्ता मूल्य मुद्रास्फीति 5 महीने के निचले स्तर 4.87 प्रतिशत पर पहुंच गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.