Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दिग्विजय सिंह ने कमीशनबाजी का लगाया आरोप, बोले- 23 हजार का कर्जा साढ़े तीन लाख करोड़ हुआ

72

सीहोर। शनिवार को इछावर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिलकिसगंज झागरिया में इछावर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जनसभा को संबोधित किया और जनता से कांग्रेस के लिए वोट करने की अपील की। दिग्विजय सिंह ने कहा कि 23 हजार का कर्जा था जब मैने सरकार छोड़ी थी और आज साढ़े तीन लाख करोड़ का है। आखिर यह कर्जा कर काम कहा हुआ, केवल कमीशनबाजी व कर्ज हुआ। कमलनाथ में वह शक्ति और क्षमता है कि वे पैसा भी निकालेंगे और पैसा निकालकर कर्जा भी चुकाएंगे और एक-एक बचन पूरा करेंगे।

शिवराज से ज्यादा चंदा दिया

दिग्विजय सिंह ने कहा कि चुनाव आया तो हिंदू-मुसलमान व राम मंदिर चालू हो गया। अरे राम मंदिर में शिवराज सिंह चौहान से ज्यादा हमने चंदा दिया। लोगों को भटकाना, नफरत फैलाना और लोगों में झूठ फैलाने में इनसे बड़ा झूठा कोई नहीं मिलेगा। सभी को दिपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी राजनीतिक दीपावली तो 3 दिसंबर को होगी जब कांग्रेस की सरकार बनेगी और जितने हमारे वादे है वह हम पूरे करेंगे। मेरे पास एक संदेश आया कि पूरे प्रदेश में जनता कांग्रेस को लाना चाहती है। हम आपसे इतना अनुरोध करना चाहते हैं कि चार-पांच दिन बचे है। इसमें आप घर-घर जाकर जो हमारे वचन है वह आमजन को बताएं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.