Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था... संसद में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर घमासान जारी, धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर तीखा हमला सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे...

यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्ग और पटना के बीच चलेगी पूजा विशेष ट्रेन, यहां देखें टाइम टेबल

38

बिलासपुर/पटनाः छठ पूजा के दौरान रेलयात्रियों की भीड़ और सुविधाओं के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के दुर्ग तथा बिहार की राजधानी पटना के बीच एक फेरे के लिए छठ पूजा विशेष एक्सप्रेस ट्रेन बरास्ता राउरकेला, रांची, गया चलाई जाएगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि 08793 विशेष ट्रेन दुर्ग से 15 नवंबर बुधवार को दोपहर 14.45 बजे रवाना होगी तथा रायपुर बिलासपुर, झारसुगड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो, चंद्रपुरा, गोमो, कोडरमा, गया और जहानाबाद होते हुए दूसरे दिन गुरुवार को सुबह 09.30 बजे पटना पहुंचेगी।

वापसी में 08794 विशेष ट्रेन इसी दिन पूर्वाह्न 10.30 बजे पटना से छूटेगी और अपने निर्धारित मार्ग से दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह 08.20 बजे दुर्ग पहुंचेगी। विशेष ट्रेन में 22 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.