Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

मशहूर तेलुगु अभिनेता चंद्र मोहन का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

70

तेलुगु फिल्म उद्योग के जाने माने अभिनेता चंद्र मोहन का खराब स्वास्थ्य के कारण शनिवार को निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। चंद्रमोहन ने पांच दशक से अधिक समय तक फिल्मों में विभिन्न किरदार निभाए। चंद्र मोहन का स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि चिकित्सकों ने लगभग 10 बजे चंद्रमोहन के निधन की पुष्टि की। वर्ष 1966 में ‘रंगुला रत्नम’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले चंद्र मोहन ने लगभग 600 फिल्मों में काम किया। उनकी कुछ यादगार फिल्मों में ‘सुभोदयम’, ‘सिरिसिरी मुव्वा’, ‘संकराभरणम’, ‘सीतामलक्ष्मी’, ‘अल्लूरी सीताराम राजू’, ‘अखारी पोरतम’ और ‘नुव्वु नाकु नाचव’ शामिल हैं।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर), अभिनेता से नेता बने एवं जनसेना पार्टी के संस्थापक पवन कल्याण, प्रसिद्ध अभिनेता और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा)के नेता एवं विधायक एन बालकृष्ण और तेदेपा महासचिव नारा लोकेश समेत कई नेताओं ने चंद्र मोहन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

केसीआर ने कहा कि चंद्र मोहन का निधन तेलुगु फिल्म उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है और वह कई अभिनेताओं के लिए प्रेरणा हैं। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने भी दिग्गज अभिनेता के निधन पर दुख व्यक्त किया। राजभवन की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘नजीर ने व्यापक रूप से चंद्र मोहन के नाम से जाने जाने वाले लोकप्रिय टॉलीवुड अभिनेता मल्लमपल्ली चंद्रशेखर राव के शनिवार को हैदराबाद में निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.