Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Prashant Kishor Delhi Expansion: जन सुराज पार्टी जल्द करेगी दिल्ली स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान, पूर्वांच... Surajpur Police Action: सूरजपुर में अपराध के 2 बड़े मामले! उमापुर में पति अरेस्ट, पकनी गांव में आशिक... Chhattisgarh Crime: कांकेर के आमाबेड़ा में सगे भाई की हत्या, 16 गवाहों के बयान पर दोषी को मिली उम्रक... Chhattisgarh Forest News: ढोढ़ीआरा जंगल में करंट लगने से नर हाथी की मौत, 11 शिकारियों के समूह का खुल... Bank Strike in Jashpur: 28 से 30 सितंबर तक बैंकों की हड़ताल; परेशानी से बचने के लिए रविवार को भी खुल... Raipur Ganesh Visarjan: महादेव घाट पर 3180 मूर्तियों का विसर्जन, भारी बारिश में भी दिखा बाप्पा के भक... Jharkhand Education News: हाउसहोल्ड सर्वे में लापरवाही, 2470 शिक्षकों और 56 अधिकारियों को शोकॉज नोटि... Jharkhand Rain Alert: रांची में मूसलाधार बारिश का कहर, खतरे के निशान के करीब पहुंचे डैम के जलस्तर Jamshedpur Bank Robbery: गोलमुरी केनरा बैंक डकैती में पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 डकैतों पर 2-2 लाख का इन... Ranchi Police Action: जमशेदपुर हादसे के बाद अलर्ट पर रांची पुलिस, NH और रिंग रोड पर रातभर चला चेकिंग...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नीमच में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

38

नीमच। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज चुनाव प्रचार के लिए नीमच आ रहे हैं। यहां वे शहर की हवाई पट्टी के समीप जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की सभा व आगमन को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 3 बजे सभा स्थल पर पहुंचेंगे।

भाजपा के महेन्द्र भटनागर ने बताया कि दोपहर में देश के प्रधानमंत्री नीमच पहुंचेंगे। जहां शहर की हवाई पट्टी के समीप विशाल सभा का आयोजन किया जाएगा। सभा आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहेंगे। जिनके लिए बैठने, पानी सहित अन्य व्यवस्थाएं कर ली गई है

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रतिबंधित व परिवर्तित मार्ग

शहर में नौ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन पर कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त भ्रमण के दौरान इन मार्ग पर वाहन आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। यात्री वाहन अन्य नान कामर्शियल वाहन (सभा स्थल आने वाले वाहनो को छोड़कर) प्रतिबंधित भाटखेड़ा फंटा से बस स्टैंड तक मंदसौर, जीरन, पालसौड़ा, झार्ड़ा की ओर से भाटखेड़ा फंटा होकर शहर में प्रवेश करने वाले तथा शहर से बाहर मंदसौर, जीरन, पालसोड़ा, झार्ड़ा की ओर जाने वाले समस्त यात्री वाहन बस स्टैंड से हिंगोरिया फंटा होते हुए भाटखेड़ा फंटा तक समस्त वाहन का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

यह मार्ग कार्यक्रम स्थल पर आने वाले वाहनों के लिए रिजर्व रहेगा। इसके अलावा प्रशासनिक पार्किंग एक व दो सर्किट हाउस के पास रहेगी। नीमच, जावद, मनासा, मंदसौर की ओर से आने वाली बसों के लिए भाटखेड़ा फंटा से हिंगोरिया फंटा होते हुए पार्किंग स्थल सर्किट हाउस के पास पार्किग स्थल पर पहुंच सकेंगे।

मंदसौर की ओर से आने वाली कारे हर्कियाखाल, दलावदा, लाछ व बाग पिपल्या होते हुए पार्किंग स्थल सर्किट हाउस के पास तीन से छह तक पार्किग स्थल पर पहुंच सकेंगे। पार्किंग 11 से 12 तक पटवा स्कूल के पास गौशाला चीताखेड़ा की ओर से आने वाले चीताखेड़ा की ओर से सभा स्थल पर आने वाले समस्त वाहन पटवा स्कूल के पास गौशाला पर पार्क हो सकेंगे।

मंदसौर, जीरन, पालसोड़ा की ओर जाने वाले समस्त वाहन जेतपुरा फंटा बायपास होकर अपने गन्तव्य पर जा सकेंगे। मंदसौर की ओर से नीमच शहर में प्रवेश करने वाले वाहन भाटखेंड़ा बायपास होते हुए जेतपुरा फंटा से डाक बंग्ला होते हुए शहर में प्रवेश कर सकेगे। शहर से निम्बाहेडा, जावद, मनासा की ओर जाने वाले वाले समस्त वाहन डाक बंग्ला होते हुए जावद फंटा, मालखेड़ा फंटा, भरभडिया फंटा, जेतपुरा फंटा से शहर से बाहर जा सकेंगे।

निम्बाहेडा, जावद, मनासा की ओर से शहर आने वाले वाहन डाक बंग्ला होते हुए जावद फंटा, मालखेड़ा फंटा, भरभडिया फंटा, जेतपुरा फंटा से आ सकेंगे। बस स्टैंड से भाटखेड़ा फंटा तक का मार्ग सभा स्थल पर आने वाले के लिए रिजर्व रहेगा। इस रूट पर व्यक्तिगत यात्रा, व्यवक्तिगत वाहनों के लिए पुर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। मंदसौर, जीरन, पालसोड़ा की ओर आने वाले व जाने वाले समस्त वाहन जेतपुरा फंटा बायपास होकर अपने गन्तव्य पर जा सकेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.