Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

खंडवा पहुंचे असम के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर जमकर साधा निशाना

13

खंडवा।  मध्य प्रदेश के चुनाव में अब अकबर , बाबर और औरंगज़ेब की भी एंट्री हो गई है। इतना ही नहीं हमास और इसराइल के नाम पर डरा कर भी अब मध्य प्रदेश चुनाव विधानसभा में वोट मांगे जा रहे हैं। दरअसल असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा ने मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की पंधाना विधानसभा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, राहुल बाबर वालो (मुसलमानों ) के डर से कभी रामलला के मंदिर नहीं गए।

बह दूसरे मंदिर भी छुप छुप के जाते है। इतना ही नहीं बिस्वा ने हमास और इजराइल के बहाने देश की साम्प्रदाइक ताकतों पर भी निशाना साधा। वहीं उन्होंने कहा कि मैंने छत्तीसगढ़ में अकबर का नाम ले लिया तो मेरे खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत कर दी मैंने भी चुनाव आयोग को चिट्ठी लिख दी है कि, मैं मरते दम तक बाबर, अकबर और औरंगज़ेब के खिलाफ बोलता रहूंगा।

खंडवा के पंधाना विधानसभा में पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सरमा ने राहुल गांधी पर एक बार फिर तगड़ा हमला बोला है। हेमंत बिसवा ने कहा कि राहुल गांधी कभी रामलाला के मंदिर नहीं गए। बिसवा ने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ चुनाव के समय मंदिर जाते हैं और वह भी छुप – छुप के जाते हैं और वही मंदिर जाते हैं जहां बाबर के लोगों को कंप्लेंट ना हो। राम मंदिर जाने से तो बाबर के लोग गरम (नाराज) हो जाएंगे। इसलिए डर के मारे वह राम मंदिर नहीं जाते।

इसलिए मैं कमलनाथ से बोलना चाहता हूं कि राम मंदिर बीजेपी का है कि नहीं यह अलग बात है। लेकिन राम मंदिर कांग्रेस का नहीं है यह बात मैं गारंटी से कह सकता हूं। हेमंत बिसवा यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में थे तब कांग्रेस ने उनकी कंप्लेंट करी की अकबर के खिलाफ क्यों बोला तो मैंने कहा कि इस देश में पैदा होकर में बाबर ,अकबर, औरंगजेब के खिलाफ नहीं बोलूंगा तो किसके खिलाफ बोलूंगा। इसलिए मैंने चुनाव आयोग को लिखकर दे दिया कि जब तक मेरी जिंदगी है तब तक मैं बाबर अकबर और औरंगजेब के खिलाफ बोलता रहूंगा। इस देश में सनातन हिंदू को गिराने की पहली कोशिश बाबर ने की थी, औरंगजेब ने की थी। इसके कारण ही आज भी हमें लड़ना पड़ता है की कब ज्ञानवापी मस्जिद की जगह ज्ञानवापी मंदिर बनेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.