Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

इंदौर विधानसभा तीन से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जोशी लोगों के बीच पहुंचे , हुआ जोरदार स्वागत

43

इंदौर: जिले की  विधानसभा-3 से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जोशी (पिंटू) बुधवार को जैसे ही रहवासियों और मतदाताओं के बीच पहुंचेे तो सभी ने उनका जोरदार स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान रहवासियों ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों को अब हम समझ चुके हैं। भाजपा सरकार ने आम लोगों से सिर्फ झूठे वादे किए  हैं और खास लोगों को फायदा पहुंचाया। भाजपा के राज में निर्धन ओर निर्धन होता गया और अमीरों का रूतबा और बढ़ता गया।

 भाजपा सरकार सिर्फ प्रलोभन की सरकार है। मूलभूत समस्या और परेशानी हल करना तो दूर की बात है इन 10 सालों में कभी विधायक ने हमारी सुध नहीं ली। जब भी कार्यालय या फोन पर संपर्क करते हमारा फोन काट दिया जाता। हमारी बातें सुनने की बजाए हमें ही बाते सुना कर चलता किया जाता। अब हम भाजपा सरकार को इस चुनाव में मुंह तोड़ जवाब देंगे और कांग्रेस की सरकार बनाने में सहयोग देंगे।

ड्रेनेज का पानी नलों में – सडक़ों पर गड्ढ़े

वार्ड क्रमांक 64 की कई कालोनियों अपनी दुर्दशा खुद ही बयां कर रही है। उद्यानों तो है नहीं और जिन कालोनियों में हैं उसका रखरखाव ठीक नहीं। गलियों में गदंगी का अंबार लगा हुआ है। सडक़ों पर गड्ढ़े हैं और ड्रेनेज का पानी नलों के माध्यम से घरों तक पहुंच रहा है। जिससे बच्चे व परिवार के सदस्य बीमार हो रहे हैं। जीवन जीने के साथ-साथ हमें अब हमारे स्वास्थ्य की चिंता भी सता रही है। भाजपा ने सिर्फ विकास के नाम पर हम से छल किया है।वार्ड क्रमांक 64 की कालोनियों में पिंटू जोशी के साथ कई समर्थक व रहवासी शामिल हुए। सभी ने फूल माला पहनाकर पिंटू का स्वागत किया। मातृशक्तियों ने जीत का आशीर्वाद दिया तो वहीं युवा वर्ग ने भी इस बार युवा विधायक को प्रतिनिधित्व देने की बात की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.