Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
खत्म हुआ करियर, अब लेगा पाकिस्तान से बदला! 151 से नंबर-1 बनने तक की खौफनाक दास्तान Delhi NIA Court: लश्कर आतंकी की मदद करने वालों पर बड़ा फैसला, कोर्ट ने सुनाई 15 साल की कड़ी सजा Delhi Khel Mahakumbh: दिल्ली में खेल महाकुंभ का शानदार आगाज, CM रेखा गुप्ता ने छत्रसाल स्टेडियम में ... Chhattisgarh Update: तकनीक और विश्वसनीयता का मेल! सीएम साय बोले- जनसेवा को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे रेड... Jaipur News: जयपुर में कैफे ऑपरेटर की बीच सड़क पिटाई, अतिक्रमण हटाने के दौरान महिला होमगार्डों से हु... UP Politics: शंकराचार्य पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- "अहंकार में आकर आदमी ऐसा ही बोलता है" Noida Crime Update: नोएडा में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था गंदा धंधा, छापेमारी में 24 लड़के-लड़कि... Aurangabad News: औरंगाबाद में बड़ा हादसा, जहर चखने से 5 लड़कियों की बिगड़ी तबीयत, 4 ने तोड़ा दम Indore Crime: इंदौर में एमबीए छात्रा की गला दबाकर हत्या, बॉयफ्रेंड पर मर्डर का आरोप; शहर में सनसनी UP Politics: अखिलेश यादव का तंज, बोले- कानपुर बना 'बदनामपुर', योगी सरकार पर जमकर साधा निशाना

दिवाली पर पूजा के लिए कितने हैं मुहूर्त, देखें आपके लिए कौन-सा रहेगा सही

71

इंदौर। हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में दिवाली का प्रमुख स्थान है। इसे कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है। कार्तिक अमावस्या तिथि 12 नवंबर को दोपहर 2.12 बजे से अगले दिन 2.41 बजे तक रहेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिवाली प्रदोष काल और महानिशीथ काल व्यापिनी अमावस्या में मनाई जाती है। इसमें प्रदोष काल का महत्व होता है। अमावस्या व्यापिनी महानिशीथ काल 12 नवंबर को है।

दिवाली में प्रदोषकाल का महत्व

ज्योतिष शास्त्र में दिवाली के पूजा में प्रदोषकाल महत्वपूर्ण होता है। प्रदोष काल मानक समय शाम 5.11 बजे से 6.23 बजे तक रहेगा। लक्ष्मी-गणेश पूजा एवं खाता पूजन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5.27 से 7.23 के बीच वृष लग्न में शुभ होगा। इसके अलावा शाम 6.41 से लेकर 8.58 तक वृश्चिक लग्न, दोपहर 12.51 से 2.22 तक कुंभ लग्न और रात में 11.55 से 2.09 तक सिह लग्न विद्यमान रहेगा।

दिवाली के दिन करें दीपदान

दिवाली सिद्ध मुहूर्त होता है। इस दिन विशेष कार्य को किया जाए तो उसमें सफलता मिलती है। इस दिन शाम को मंदिरों, कूप, बावड़ी और गोाशाला में दीपदान करना चाहिए। व्यापारी वर्ग को इस दिन अपने प्रतिष्ठान की सफलता के लिए कुबेर-लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए। धूप दीप प्रज्जवलित कर श्रीसूक्तम, कनकधारा, लक्ष्मी चालीसा समेत किसी भी लक्ष्मी मंत्र का जप करना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.