Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Salman Khan on Koffee With Karan 9: 'कॉफी विद करण' के आखिरी सीजन के पहले मेहमान बने सलमान खान, सामने... Muhammad Yunus Protest: अमेरिका के JFK एयरपोर्ट पर डॉ. मोहम्मद यूनुस का विरोध, प्रवासियों ने लगाए 'आ... WhatsApp Security Settings: अनजान कॉल्स और डिजिटल अरेस्ट के खतरे से बचने के लिए आज ही बदल लें ये जरू... Tula Sankranti Significance: तुला संक्रांति 2026 कब है? जानिए इस दिन गंगा स्नान और सूर्य देव की पूजा... Navratri Day 3 Prasad Recipe: शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को लगाएं समा के चावल और गुड... Atar Singh Bhadana Murder Case: पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शरीर पर मिले... Jharkhand Crime News: झारखंड के सरायकेला में अजीबोगरीब चोरी का प्रयास, शरीर पर ग्रीस लगाकर घर में घु... Rahul Gandhi Relief: मानहानि मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की का... UPI MDR Charges Deferred: यूपीआई पर एमडीआर चार्ज लगाने का फैसला दिवाली तक टला, एनपीसीआई ने दी राहत Ladli Behna Yojana 41st Installment: नवरात्रों के बीच मोहन सरकार देगी बड़ा तोहफा, इस दिन आ सकती है 1...

चुनावी सभा में दो पक्ष भिड़े, दो महिलाओं सहित छह लोग घायल

41

बालाघाट। चुनावी प्रचार-प्रसार के साथ प्रत्याशियों द्वारा सभाएं भी ली जा रही हैं, लेकिन मंगलवार रात कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम पाथरवाड़ा में हुई एक चुनावी सभा अखाड़े का मैदान बन गई। यहां दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो महिला सहित छह लोग घायल हुए हैं। इनमें कुछ घायलों को शहर के निजी अस्पताल में तो कुछ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें एक घायल की गंभीर हालत को देखते नागपुर रेफर किया गया है।

विवाद की अलग-अलग वजह बताई

चुनाव सभा से पहले दो पक्षों के बीच उपजे विवाद की अलग-अलग वजह बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि एक पक्ष द्वारा आम आदमी पार्टी के प्रचार वाहन को रोका जा रहा था, जिस पर दूसरे पक्ष ने उसे ऐसा न करने के लिए कहा। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कोतवाली पुलिस ने दोनों ही पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

इसलिए उपजा विवाद, जमकर हुई हाथापाई

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात पाथरवाड़ा में बालाघाट विधानसभा के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों दल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी प्रचार-प्रसार कर रहे थे। तभी दोनों के बीच अपने-अपने प्रत्याशी को अच्छा व बुरा बताने का दौर शुरू हो गया। बात जिंदाबाद व मुर्दाबाद के नारों तक पहुंच गई। इसी दौरान आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अपने कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी सभा करने पहुंच गए, जहां गणेश धावड़े द्वारा उनके वाहन को रोका गया। इस दौरान भी विवाद की स्थिति बन गई।

छींटाकशी के बाद गाली-गलौच फिर हाथापाई

एक-दूसरे पर जारी छींटाकशी, अचानक गाली-गलौच फिर हाथापाई में बदल गई। बताया गया कि आम आदमी पार्टी की सभा के दौरान गणेश धावड़े नामक व्यक्ति सभा स्थल के पास पहुंचा और अपनी रास्ते में बाइक खड़ी कर दी। हिम्मत गराड़े नामक व्यक्ति ने उसे बाइक हटाने और अाप कार्यकर्ताओं को आगे जाने की बात कही, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया। गणेश धावड़े द्वारा हिम्मत गराड़े व उसके परिवार की महिलाओं पर हमला कर घायल कर दिया गया। इस विवाद में लगभग छह लोग घायल हो गए। चुनाव प्रचार के बीच आपसी विवाद का यह पहला मामला है। गणेश धावड़े, भाजपा कार्यकर्ता बताया जा रहा है।

ये हुए घायल

घायलों में सभी पाथरवाडा निवासी है, जिसमें आशा पति संतोष गराड़े उम्र-32 वर्ष, कपूरा बाई पति गोविंद गराड़े उम्र-65 वर्ष, संतोष पिता हेमराज गराड़े उम्र-40 वर्ष, हिम्मत पिता गोविंद गराड़े उम्र-35 वर्ष, लोकेश पिता सालिकराम धामड़े उम्र-30 वर्ष, धनीराम पिता हगरुलाल धावड़े उम्र-48 वर्ष, सत्यम पिता धनीराम धावड़े उम्र-20 वर्ष और राजा पिता राजेंद्र सोनवाने उम्र-18 वर्ष शामिल हैं। कपूरा बाई और धनीराम का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार जारी था, जिसमें से कपूर बाई की हालत गंभीर बताई गई है। उसे बेहतर उपचार के लिए नागपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गणेश धावड़े ने रास्ते में गाड़ी खड़ी कर दी थी, जिसे हटाने की बात पर दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। इसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। इनमें महिलाएं भी हैं। मामले की जांच की जा रही है।

प्रकाश वास्कले, निरीक्षक, कोतवाली बालाघाट।

गांव में आप प्रत्याशी सभा करने आए थे। कुछ लोग विरोध करने लगे। मेरे भाई गणेश घावड़े ने उन्हेंं समझाया तो संतोष गराड़े, हिम्मत गराड़े व अन्य उसके साथ विवाद करने लगे। समझाइश के बाद मामला शांत हो गया। कुछ देर बाद मारपीट शुरू हो गई। मैं जब बीच-बचाव करने पहुंचा तो मेरे ऊपर भी हमला कर दिया गया।

धनीराम धावड़े, घायल।

गणेश धावड़े भाजपा पार्टी से है। रात में आप की सभा के दौरान वह आप पार्टी का विरोध करने लगा और उन्हें भगाने की बात कहने लगा। इस पर उसे मेरे द्वारा विवाद न करने के लिए समझाया गया। इसके अलावा उसे सभा के दौरान अपनी बाइक हटाने के लिए भी कहा गया, लेकिन वह विवाद करने लगा। समझाने के बाद वह घर से लौटा और लाठी-डंडे से मेरे व मेरे परिवार के सदस्यों पर हमला करने लगा।

हिम्मत गराड़े, घायल।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.