Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी 'बिहार भवन उपविधि-2026' को मंजूरी— 30 दिन में... लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में 'शगुन'! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्य... सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की 'रामायण', 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प

अश्लील फिल्म शूट करते रंगे हाथों पकड़ाई दो नामी एक्ट्रेस, पुलिस ने कपड़े पहनाकर किया गिरफ्तार…

57

मुंबई। महाराष्ट्र के सपनों के शहर मुंबई में पुलिस को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर अंधेरी इलाके में छापा मारने पर एक एडल्ट फ़िल्म की शूटिंग रोकने में कामयाबी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अंधेरी इलाके में रविवार के दिन छापा मारा और रंगे हाथ दो एक्ट्रेस और एक एक्टर को गैर कानूनी (एडल्ट) फ़िल्म शूट करते हुए पकड़ा।

बताया जा रहा है कि ये लोग सब्सक्रिप्शन बेस्ड ऐप ‘Pihu’ पर इस एडल्ट फिल्म का लाइव स्ट्रीम कर रहे थे। ये यूके बेस्ड OnlyFans प्लैटफॉर्म की तरह ही है, जहां लड़के और लड़कियां पॉर्न फिल्में प्रड्यूस करते हैं। यहां प्राइवेट कंटेंट के लिए मंथली बेसिस पर यूजर्स पे करते हैं। पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार करने के साथ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस ने दी ये जानकारी

पुलिस ने बताया कि उन्हें एक हफ्ते पहले इस ‘Pihu’ ऐप पर इस तरह के आपत्तिजनक वीडियो की शूटिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस फोर बंग्लोज़, अंधेरी में शूटिंग के बीच ही छापा मारने की तैयारी में जुटी थी। रविवार को पुलिस अधिकारियों में अंधरी वेस्ट में छापा मारा और आरोपियों को रंगे हाथ दबोच लिया गया। पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें दो महिलाएं जिसकी उम्र 20 और 24 साल है, इसके अलावा एक 27 साल का युवक को भी अरेस्ट किया गया है। ये सभी अपना ऑडियो और वीडियो ऐप पर पोस्ट कर रहे थे।

कैसे जोड़ते हैं यूजर्स को इस एप्लीकेशन से?

एडल्ट फ़िल्म प्रोडक्शन जैसे गैर कानूनी काम से जुड़े हुए इन एक्टर्स ने यह बताया कि, एप पर एडल्ट ऑडियो और वीडियो डाले जाते हैं और इसकी जानकारी यूजर्स को सीधे इंस्टाग्राम के जरिये दी जाती है। फिर लाइव स्ट्रीम किया जाता है और महिलाएं यूजर्स को कॉल सर्विस भी देती हैं। इसके लिए यूजर्स को मंथली सब्सक्रिप्शन खरीदने के साथ साथ 7500 रुपए भी जमा किये जाते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.