Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

दंगल में लाख रुपये देने की बात कहने पर फंसे कांग्रेस विधायक, आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

18

सिवनी। जिले की बरघाट विधानसभा क्षेत्र 114 से कांग्रेस प्रत्याशी व विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया सहित अन्य दो लोगाें पर पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123 के साथ आईपीसी की धारा 188, 34 के तहत तीनों पर सोमवार देर रात पुलिस थाना बरघाट में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दंगल प्रतियोगिता का वीडियो

बरघाट एसडीएम व रिटर्निंग अधिकारी महेश अग्रवाल ने बताया कि 31 अक्टूबर को मलारा में आयोजित दंगल प्रतियोगिता का वीडियो इंटरनेट मीडिया में सामने आया था। वायरल वीडियो के संबंध में शिकायत मिलने पर बरघाट के सहायक रिर्टनिंग अधिकारी व तहसीलदार डा. संजय बरैया से प्रकरण की जांच कराई गई। जांच में पाया गया है कि दंगल में पहुंचे बरघाट विस क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन सिंह काकोड़िया ने मंच पर उपस्थित होकर चुनाव के बाद आगामी दंगल हेतु एक लाख रुपये देने की घोषणा की गई थी, जो आदर्श आचरण संहिता का उल्लघंन है। इस मामले में कांग्रेस प्रत्याशी काकोड़िया को कारण बताओ सूचना जारी कर जवाब मांगा गया था।

उल्लंघन करने पर नोटिस जारी

दंगल प्रतियोगिता के आयोजक अल्ताफ भाई व कामता बिसेन को आचार संहिता व धारा 144 का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी किया गया था। सहायक रिर्टनिंग अधिकारी के जांच प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस थाना बरघाट में कांग्रेस प्रत्याशी सहित अन्य दो लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। बरघाट थाना प्रभारी कृपाल सिंह तेकाम ने बताया प्रकरण की विस्तृत जांच प्रारंभ कर दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.