Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Raipur News: फिफ्टी परसेंट से ज्यादा संघर्ष के बाद रितेश पाल बने डांस रियलिटी शो के चैंपियन, मां के ... Gold and Silver Price Today: आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए क्या हैं आपके शहर के ताजा भ... देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ...

कंपनी में लूट के फरार मास्टर माइंड सहित तीन आरोपित गिरफ्तार

59

खरगोन। शहर के बिस्टान रोड स्थित सोनम जीनिंग में पांच माह पहले हुई लूट के फरार मास्टर माइंड सहित तीन आरोपितों को पुलिस ने पिछले दिनों गुजरात से पकड़ा है। उनके साथी पहले ही गिफ्तार हो चुके हैं। पुलिस द्वारा रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार 30 जुलाई की रात में चड्डी-बनियान गैंग ने लूट को अंजाम दिया था।

बदमाशों ने लट्ठ और पत्थरों से जिनिंग कर्मचारियों पर हमला किया था। इसके बाद कार्यालय की अलमारी से करीब 8 लाख रुपए की नगदी लूटकर ले गए थे। लगभग दो महीने की जांच में खरगोन पुलिस को इस गैंग को पकड़ने में सफलता मिली थी।

इसमें पुलिस ने गुजरात के दाहोद में दबिश देकर विलेश पलाश, नरेश भाभोर और ड्राइवर विजय बिलवाल को गिरफ्तार किया था। गैंग का मास्टर माइंड विजय पुत्र दीपा भाई पलास 25 वर्षीय खजूरिया फाल्या जसवाड़ा दाहोद, सुनील उर्फ सुन्नैया पुत्र जौरसिंह बारिया 25 वर्षीय बड़वा जैसवाड़ा दाहोद व मनोज उर्फ मुन्ना बारिया 23 वर्षीय बिलवाल फालिया बड़वा जैसवाड़ा दाहोद को पकड़ा है।

आरोपित पहले रैकी करते थे। इसके बाद वाहन से आकर वारदाता को अंजाम देते थे। उज्जैन में भी पिछले साल इसी तरह चड्डी-बनियान गैंग ने वारदात को अंजाम दिया था। वे सभी आरोपी गुजरात के दाहोद जिले के निवासी थे।पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों और 200 से अधिक बदमाशों से पूछताछ की थी। गैंग ने देवास, अंजड़, सिंघाना, सेंधवा, खेतिया, चापड़ा और बांसवाड़ा में चोरी और लूट की वारदात को अंजाम दे चुकी है।

अन्य जीनिंग संचालकों में दहशत

वारदात के बाद शहर में संचालित 10 से ज्यादा जीनिंग मालिक दहशत में आ गए थे। पुलिस ने आरोपितों को पकड़ लिया है। अब पुलिस आरोपितों से पूछताछ करेगी। इसके अलावा अन्य वारदाताें का भी खुलासा हो सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.