Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

छह सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देख पुलिस ने चेन लुटेरों को पकड़ा

26

इंदौर। शहर में चेन लूटने की घटनाएं लगातार बढ़ते जा रही हैं। वहीं पुलिस भी आरोपितों तक पहुंचने में अब सफल नजर आ रही है। कनाड़िया थाना क्षेत्र में महिला से चेन लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके लिए पुलिस ने 600 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकाले थे।

पुलिस के मुताबिक, 30 अक्टूबर को अनिता बांठिया ने शिकायत की थी कि अज्ञात बाइक सवार दो लड़के उनकी सोने की चेन छीनकर भाग गए। इस पर पुलिस ने आरोपितों की पहचान के लिए 600 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक करते लुटेरों का पता लगाया। इसके बाद आरोपित 21 वर्षीय अभिषेक शर्मा निवासी शुभम पैलेस और 23 वर्षीय रितिक गुप्ता निवासी कुशवाह नगर को गिरफ्तार कर लिया।

आनलाइन जुआ खेलने के कारण हो गया था कर्ज

आरोपित प्रेस की दुकान पर काम करते-करते आनलाइन जुआ खेलने के आदी हो गए थे। इसके चलते उन पर कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने लूटपाट शुरू कर दी। दोनों के खिलाफ अन्नपूर्णा, एरोड्रम व बाणगंगा थाने में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनके कब्जे से 10 ग्राम सोने की चेन और घटना में उपयोग की गई बाइक जब्त की है।

घटना के बाद चलती बाइक पर बदल लेते थे कपड़े

आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे चलती गाड़ी पर ही अपना हुलिया बदल लेते थे। जैसे जिस रंग के कपड़े घटना के समय पहने होते थे, उसे बदलकर दूसरे कपड़े पहन लेते थे। पुलिस आरोपितों से अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.