Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...

फर्जी वेबसाइट से धोखाधड़ी के मामले 304% बढ़े, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

70
फेक वेबसाइट बनाकर धोखाधड़ी में वृद्धि हुई है। डिजिटल रिस्क ट्रेंड्स 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक फर्जी वेबसाइटों की संख्या हर वर्ष 304% बढ़ रही है। साथ ही ऐसी वेबसाइटों के माध्यम से फ्रॉड के प्रकारों में भी बढ़ोतरी हुई है।

फर्जी वेबसाइटों को लेकर स्थिति क्या है?

ग्रुप आईबी ने हाल ही में डिजिटल रिस्क ट्रेंड 2023 रिपोर्ट जारी की। इसके मुताबिक, संगठनों या कंपनियों के नाम पर फेक वेबसाइट बनाने के मामलों में 304% की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा फिशिंग और धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली वेबसाइटों में 62% की वृद्धि हुई है। कंपनियों के नाम पर बनाई गई फर्जी वेबसाइटों की संख्या 2022 में 162% बढ़ गई।

फेक वेबसाइटों का इस्तेमाल कैसे किया जाता है?

साइबर फ्रॉड के लिए नकली वेबसाइटों का इस्तेमाल किया जाता है। फिशिंग धोखाधड़ी का एक पुराना रूप है। समय के साथ अपराधियों ने अपने काम करने के तरीके में बदलाव किए हैं। टेलीफोन के जरिए ठगी कपने वाले जालसाज फर्जी लिंक भेजकर लोगों को चूना लगे रहे हैं। इसके अलावा बेरोजगार युवाओं को नौकरी का लालच देकर ठगा जा रहा है।

साइबर धोखाधड़ी के मामले में क्या करें?

साइबर अपराधी फोन कॉल करके लोगों के बैंक अकाउंट की जानकारी मांगते है। ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए साइबर पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 1930 लॉन्च किया। इस हेल्पलाइन के जरिए पुलिस एक करोड़ से ज्यादा की रकम धोखाधड़ी से बचाने में सफल रही है।

यह ईमेल फिशिंग, ऑनलाइन जॉब फ्रॉड, केवाईसी अपडेट, ओटीपी और सेक्सटॉर्शन जैसे किसी भी धोखाधड़ी के मामलों में लूटी गई रकम है। इस साल साइबर अपराधियों द्वारा लूटे गए पैसों को साइबर पुलिस ने फ्रीज कर दिया। स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने के लिए राज्यवार लिंक की लिस्ट

क्रमांक

राज्य/केंद्रशासित प्रदेश पुलिस वेबसाइट
1 अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह http://citizen.andaman.gov.in/
2 अरुणाचल प्रदेश https://arunpol.nic.in/
3 असम https://assampolice.assam.gov.in/citizen/login.aspx
4 दिल्ली https://delhipolice.gov.in/
5 गोवा https://citizen.goapolice.gov.in/
6 गुजरात https://police.gujarat.gov.in/dgp/default.aspx
7 हरियाणा https://haryanapolice.gov.in/login
8 हिमाचल प्रदेश http://citizenportal.hppolice.gov.in:8080/citizen/login.htm
9 जम्मू-कश्मीर https://www.jkpolice.gov.in/
10 झारखंड https://jofs.jhpolice.gov.in/
11 कर्नाटक https://policeseva.ksp.gov.in/
12 मध्य प्रदेश http://citizen.mppolice.gov.in/
13 महाराष्ट्र https://www.mahapolice.gov.in/
14 मेघालय https://megpolice.gov.in/
15 ओडिशा https://citizenportal-op.gov.in/Citizen/Login.aspx
16 पुदुचेरी http://citizenportal.police.py.gov.in/citizen/login.aspx
17 पंजाब http://ppsaanjh.in/
18 तमिलनाडु https://eservices.tnpolice.gov.in/CCTNSNICSDC/Index?0
19 तेलंगाना https://www.tspolice.gov.in/jsp/homePage?method=getHomePageElements
20 पश्चिम बंगाल https://wbpolice.gov.in/

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.