Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
‘अरबाज भाई हमारे बाप हैं’… भोपाल में बदमाशों ने नाबालिग को निर्वस्त्र कर पीटा, बार-बार यही बुलवाया MP में चीतों को मिला नया घर, अब इस इलाके में शिफ्ट किए जाएंगे चीते बदमाशों ने जेसीबी से ढहा दिया पब्लिक टॉयलेट, उखाड़ ले गए गेट, कार्रवाई न होने पर CMO के पैरों में गिर... पहले इश्क, फिर निकाह और अब कत्ल, इस हालत में मिला पत्नी का शव; क्यों हैवान बना पति? छत पर सो रहा था परिवार खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोर, सोना चांदी सहित नगदी कर दी गायब जिम में वर्कआउट करते समय अचानक गिर गया कारोबारी, हुई मौत चीतों का पुनर्वास प्रकृति से प्रगति और प्रगति से प्रकृति के संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम : CM मोहन य... CM हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतना पड़ा भारी, 10 कर्मचारी निलंबित शादी का सफर बन गया आखिरी दो दोस्तों की मौत,घर के बाहर खेल रही 6 साल की बच्ची को ट्रैक्टर ने कुचला गम में बदली खुशियां, बारात लेकर जा रहे दूल्हे की कार पलटी, मची चीख पुकार

शौर्य स्मारक के मुक्ताकाश सैन्य फिल्म एयर फील्ड अफ्लोड दिखाई जाएगी

13
भोपाल। शहर में कलात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। सोमवार 06 नवंबर को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

दीपमाला :जीपी बिड़ला संग्रहालय में दीपावली के उपलक्ष्य में चिरागों की दस्तान प्रदर्शनी दीपमाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पीएचडी स्कालर खुशनूर अहमद का संग्रह है। समय सुबह साढ़े दस बजे से शाम पांच बजे तक है।

दीपोत्सव मेला: मप्र हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम की ओर से गौहल महल में दीपोत्सव मेला का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में प्रदेश भर के शिल्पियों की सामग्री उपलब्ध है। दीपावली पर खरीदारी के लिए यहां बहुत कुछ है। समय दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक है।

खादी महोत्सव: मध्य प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा भोपाल हाट परिसर, अरेरा हिल्स में खादी महोत्सव- 2023 का आयोजन किया जा रहा है। मप्र समेत 13 राज्यों के उत्पाद यहां आए हैं। प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का अयाेजन किया जाता है। समय दोपहर एक बजे से रात नौ बजे तक है।

सैन्य फिल्म एयर फील्ड अफ्लोड का प्रदर्शन: शौर्य स्मारक के मुक्ताकाश मंच पर शाम पांच बजे से सैन्य फिल्म एयर फील्ड अफ्लोड दिखाई जाएगी। भारतीय नौसेना के एयर क्राफ्ट करियर पर आधारित और फिल्म्स डिवीजन आफ इंडिया द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण नील गोखले तथा निर्देशन शांति एस. वर्मा ने किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.