Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

राष्ट्रीय खेलों में मप्र के कैनो खिलाड़ी अर्जुन और रिमसन ने जीते दो दो स्‍वर्ण पदक

43

भोपाल। गोवा में आयोजित हो रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में मप्र के कयाकिंग एंव कैनोइंग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण व दो रजत सहित कुल चार पदक जीते। अर्जुन सिंह और रिमसन ने दो दो, सोनू वर्मा व केनान ने एक एक रजत पदक जीते। इसके साथ ही 22 स्वर्ण, 34 रजत और 32 कांस्य सहित कुल 88 पदक जीतकर पदक तालिका में छठवें स्थान पर है। मप्र के शूटिंग व स्क्वैश खिलाड़ियों ने भी पदक जीते है।

मापुसा स्थित चपोरा रिवर में यह कयाकिंग एंव कैनोइंग प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले मप्र के अर्जुन सिंह ने पुरुषों के सी-1 इवेंट की 1000 मी. रेस में स्वर्ण पदक जीता। सी-2 पुरूष की 1000 मी. स्पर्धा मे भी अर्जुन सिंह ने सोनू वर्मा के साथ मिलकर रजत पदक जीता। मप्र एक और जोड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया है। रिमसन और केनान की जोड़ी ने के-2 इवेंट की 1000मी. रेस में स्वर्ण पदक जीता। रिमसन ने के-1 पुरुष के 1000 मी. इवेन्ट में रजत पदक जीता। इस तरह मप्र के अर्जुन और रिमसन ने दो दो पदक प्रदेश की झोली में डाले है।

शूटिंग (रायफल, पिस्टल और शाटगन) में मप्र के खिलाडी युग प्रताप और नेन्सी सोलंकी ने 10 मी एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेन्ट में तथा 50मी. रायफल 3 पोजीशन में आषी चौकसे ने कांस्य पदक जीते। रितुराज बुंदेला ने शाटगन स्कीट इवेन्ट में अपना निशाना साधकर रजत पदक अपने नाम किया। इसके अलावा मप्र ने स्क्वैश में भी जीता कांस्य पदक। गोवा स्थित चिकलिम मल्टीपरपस मैदान वास्को डी गामा में मप्र के खिलाड़ियों ने पुरूष टीम स्पर्धा में शानदार खेल दिखाकर कांस्य पदक जीता।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.