Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की छठी लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

56

कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 23 उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की, जिसमें सबसे प्रमुख नाम आर आर तिवाड़ी का है, जिन्हें राज्य के कैबिनेट मंत्री महेश जोशी के स्थान पर हवा महल विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, जयपुर की हवा महल विधानसभा सीट से तिवाड़ी को टिकट दिया गया है। वह पार्टी की जयपुर शहर इकाई के अध्यक्ष हैं। महेश जोशी इस सीट से मौजूदा विधायक हैं।

PunjabKesari

कांग्रेस उम्मीदवारों की छठी सूची में कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल का नाम भी नहीं है। उनके टिकट को लेकर भी संशय की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले धारीवाल और जोशी वे दो प्रमुख नेता हैं, जिन्हें 2022 में कांग्रेस विधायक दल की बैठक से अलग एक समानांतर बैठक बुलाने का जिम्मेदार माना जाता है। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने इसे अनुशासनहीनता बताया था।

कांग्रेस उम्मीदवारों की छठी सूची में युवा कांग्रेस के नेता अभिमन्यु पूनिया का नाम शामिल है, जिन्हें संगरिया विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, जोधपुर की सूरसागर विधानसभा सीट से शहजाद खान छंगनी को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने भरतपुर विधानसभा सीट राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के लिए छोड़ दी है। पार्टी राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 178 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। राज्य की 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.