Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...

सागर के सुरखी से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत के समर्थन में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने विशाल जनसभा को किया संबोधित

37

सागर। यहां भारत सरकार का कोई मंत्री नहीं, बल्कि आपके परिवार का सदस्य आया है। आप जो इतनी बड़ी संख्या में यहां मौजूद हैं, यह कांग्रेसियों के लिए भले ही चुनावी जनता होगी, लेकिन मेरे लिए मेरा परिवार है। वैसे भी सुरखी और जैसीनगर से मेरा हृदय का रिश्ता है। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत भी ऐसे ही हैं, भावनात्मक संबंध के साथ आपसे जुड़े हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ही प्रत्याशी नहीं है, बल्कि जन-जन के प्रत्याशी हैं l

 यह बात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सुरखी विधानसभा के जैसीनगर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही।  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरूवार को भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत के समर्थन में जैसीनगर की जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेरी आजी अम्मा जी विजयाराजे सिंधिया सागर जिले की बेटी हैं। इस माटी से मेरे पूज्य पिताजी माधवराव सिंधिया का भी गहरा नाता रहा है। आप भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को आगे देखना चाहते हैं तो भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल के निशान पर मोहर लगाकर भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत को भारी मतों से विजयी बनाएं।

उन्होंने कहा कि आपको कोई भी परेशानी हो तो गोविंद सिंह राजपूत आपकी सेवा के लिए तत्पर मौजूद रहेंगे। उनके साथ आपकी हर संकट की घड़ी में सिंधिया परिवार का मुखिया आपके साथ खड़ा है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भाजपा की सोच राजनीति नहीं, जनसेवा करना है। राजनीति केवल माध्यम होना चाहिए। जबकि कांग्रेसी सत्ता और कुर्सी की लालच में दूसरे से ही लड़ रहे हैं। एक मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि मैंने दूसरे के लिए पावर ऑफ अटॉर्नी दे रखी है, जनता अगर गालियां देना चाहे तो उनको दे सकती है। कांग्रेस के बारे में बताते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि टिकट के बंटवारे को लेकर लेनदेन किया जाता है तो दूसरा कहता है कि उनके कुर्ते फाड़ देना तो आप ही समझ सकते हैं कि अगर यह सरकार में आए तो मध्यप्रदेश की जनता की क्या स्थिति कर देंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विश्व शक्ति बना दिया है। फिर चाहे पाकिस्तान-चीन का मामला हो या चंद्रयान का। उन्होंने साबित कर दिया है कि भारत विश्व में किसी बड़ी शक्ति से कम नहीं है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.