Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dumka Police Investigation: कोलकाता गए थे व्यवसायी, घर के अंदर सो रहे थे परिजन और चोरों ने कर डाली ब... JRSU 2nd Convocation 2026: राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री संजय सेठ रहे मौजूद, 5 मेधावी छात्रों को मिला ... Deoghar Police Action: देवघर में नशे के कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा, 40 से अधिक आरोपी भेजे गए जेल Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प...

महादेव ऐप मामले में भूपेश बघेल को मिले 508 करोड़ रुपए, स्मृति ईरानी बोलीं- सत्ता में बैठकर सट्टे का खेल खेला

58

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 500 करोड़ रुपये से अधिक की रिश्वत लेने के आरोपों को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सीएम बघेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने राज्य में अपने चुनाव प्रचार अभियान के वित्तपोषण के लिए अवैध सट्टेबाजी में शामिल लोगों द्वारा लाए गए हवाला धन का उपयोग किया।

‘सत्ता में रह कर सट्टे का खेल खेला’
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक संवाददाता सम्मेलन में बघेल पर लोगों के समर्थन से नहीं, बल्कि हवाला और सट्टेबाजी में शामिल लोगों की मदद से चुनाव लड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश के चुनावी इतिहास में लोगों ने पहले कभी इस प्रकार के सबूत नहीं देखे। ईरानी ने कहा, ‘‘सत्ता में रह कर सट्टे का खेल खेला है।” दूसरी ओर, मुख्यमंत्री ने भाजपा पर सात और 17 नवंबर को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें निशाना बनाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

कार्रवाई से बचने के लिए 64 करोड़ रुपए दिए
ईरानी ने इसके जवाब में कहा कि प्रवर्तन निदेशालय की जांच छत्तीसगढ़ के साथ-साथ आंध्र प्रदेश पुलिस द्वारा की गई जांच के विवरण पर आधारित है। उन्होंने सवाल किया कि क्या बघेल अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने जांच का हवाला देते हुए कहा कि अवैध सट्टेबाजी करने वालों ने स्वयं को कार्रवाई से बचाने के लिए अधिकारियों को 64 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी।

बघेल को 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया
ईरानी ने दावा किया कि आरोपियों के श्रव्य संदेश और बयान हैं, जो राज्य में कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान के वित्तपोषण के लिए सट्टेबाजी के पैसे के इस्तेमाल और बघेल को दी गई रिश्वत से जुड़े हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को दावा किया था कि फॉरेंसिक विश्लेषण और पैसे का लेन-देन करने वाले एक व्यक्ति के बयान में “चौंकाने वाले आरोप” सामने आए हैं कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रवर्तकों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब तक 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। ईडी ने कहा कि यह जांच का विषय है।a

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.