Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

3 नवंबर को सर्वार्थसिद्धि योग में राशि परिवर्तन करेंगे शुक्र, 4 को रवि योग में मार्गी होंगे शनि

56

उज्जैन। पंचांगीय गणना के अनुसार दीपावली से पहले दो महत्वपूर्ण ग्रहों के गोचर में परिवर्तन होने जा रहा है। शुक्रवार के दिन सर्वार्थसिद्धि योग में सुबह 7 बजे शुक्र सिंह राशि को छोड़कर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं शनिवार के दिन नवंबर माह से वक्री चल रहे शनि मार्गीय होंगे। ग्रहों का यह परिवर्तन सामाजिक, राजनीतिक परिवर्तन के साथ विभिन्न राशि के जातकों की किस्मत के द्वार खोलेगा।

ज्योतिषाचार्य पं.अमर डब्बावाला के अनुसार नवग्रह में सुख, समृद्धि, वैभव, ऐश्वर्य का कारक ग्रह शुक्र सिंह राशि को छोड़कर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। हालांकि, कन्या राशि का अधिपति बुध है और कन्या राशि में शुक्र निम्न अवस्था पर होते हैं। फिर भी दृष्टिसंबंधों के आधार पर देखें तो सातवीं दृष्टि उच्च की होती है जो मीन राशि को देखती है। इस दृष्टिकोण से शुक्र का राशि परिवर्तन केंद्र योग बनाएगा। साथ में व्यापार जगत में भारी परिवर्तन के साथ आर्थिक प्रगति के योग बनेंगे। उद्योग जगत में नए-नए परिवर्तन या नवाचार आदि दिखाई देगा, जो आमजन के लिए अनुकूल रहेगा।

शुक्र का केतु के साथ युति संबंध

शुक्र का कन्या राशि में केतु के साथ युति संबंध रहेगा। ज्ञातव्य है कि राहु-केतु ने 30 अक्टूबर को राशि परिवर्तन किया, जिसके अंतर्गत राहु मीन राशि में तथा केतु कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। अब कन्या राशि के केतु के साथ ही शुक्र का भी गोचर रहेगा। इस दृष्टि से शुक्र केतु की युति बनेगी यही युति अच्छी है, फिर भी खानपान पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।

4 नवंबर को रवि योग में शनि होंगे मार्गी

नवग्रह में सर्वाधिक सुंदर ग्रह शनि वर्तमान में कुंभ राशि में वक्री चल रहे हैं। 4 नवंबर को इनका वक्रत्व काल समाप्त होगाऔर वे मार्गी होंगे। कुंभ राशि पर ही मार्गी होने का यह क्रम आगे तक चलेगा। उनके मार्गी होने से बहुत कुछ परिवर्तन होंगे। व्यापार-व्यवसाय, टेक्नोलॉजी, लोह उद्योग, केमिकल आदि से जुड़े क्षेत्र में विशेष परिवर्तन तथा प्रगति होने का योग बन रहा है। शनि की साढ़े साती, शनि की महादशा, शनि की अंतर्दशा या शनि की ढैया से जो जातक प्रभावित हैं, उन सभी को राहत का अनुभव होगा।

इन राशियों पर ऐसा रहेगा प्रभाव

  • मेष : नए कार्य की प्राप्ति तथा आ रही बाधाओं का निवारण होगा।
  • वृषभ : भाग्योन्नति के रास्ते खुलेंगे तथा आर्थिक लाभ होगा।
  • मिथुन : स्वास्थ्य समस्या हल होगी तथा तनाव कम होगा।
  • कर्क : कुछ मामलों में मौन लाभप्रद रहेगा, मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
  • सिंह : अधिक सोचने से बचने का समय, सब ठीक होगा।
  • कन्या : कार्य क्षेत्र से जुड़े मामलों में बाहरी यात्रा सफल होगी।
  • तुला : कोई बड़ा पद प्राप्त होने की संभावना है, प्रयास करें।
  • वृश्चिक : जमीन से जुड़े मामलों में लाभ होने की प्रबल संभावना है।
  • धनु : भाग्य तथा कार्य का लाभ मिलेगा, हाथ आए अवसरों का जाने ना दें।
  • मकर : समय पक्ष का होने जा रहा है, अंतिम ढैया लाभकारी रहेगा।
  • कुंभ : शनि की कोशिश से आध्यात्मिक धार्मिक भावनाओं का निर्माण होगा।
  • मीन : अपनों के सहयोग से अपका कोई बड़ी सफलता मिलेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.