Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

जबलपुर में रविशंकर प्रसाद आप नेताओं पर ED मामले में बोले- जैसी करनी वैसी भरनी

29

जबलपुर। जबलपुर में पत्रकारवार्ता के दौरान भाजपा नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद बोले- आप नेताओं पर ED के श‍िकंजे के सवाल पर बोले जैसी करनी वैसी भरनी। आगे कहा- भाजपा तीनों प्रदेश राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव जीत रही है। मध्य प्रदेश विकास में आगे बढ़ा है। यह तभी होता है, जब स्थाई और विश्वास की सरकार आती है।

बोले-कमल नाथ जी पार्टी का रफू करवाएं

पीएम अभी तक 38 बार मध्य प्रदेश आ चुके हैं, जबकि पीएम रहे मनमोहन सिंह दस वर्षों में सिर्फ चार बार प्रदेश आए। हमारी सरकार विकास के काम में अल्प संख्यक वर्ग से कोई पक्षपात नहीं करती है। आपकों बता दूं कि कांग्रेस पार्टी में बिखराव है। कमल नाथ जी पार्टी का रफू करवाएं। छिंदवाड़ा में राहुल गांधी के तस्वीर नहीं है।

कमल नाथ की तस्वीर है।

हमारी सरकार कोई पक्षपात नहीं करती है

सनातन का अपमान होता है तो कांग्रेस नेता क्यों चुप रहते हैं। मंदिर के निर्माण में रोड़े अटकाने वाले राजनीतिक हिंदू हैं। सनातन हिंदू नहीं है। एपल फोन से जुड़े सवाल पर कहा – लगता है कांग्रेस नेता होमवर्क नहीं करते।

एपल ने पहले ही चेता दिया था। ऐसी स्थिति भारत ही नहीं बल्कि 150 देशों में हैं। फिर भी सरकार ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

शिवराज ने अच्छा काम किया

शिवराज हमारे वरिष्ठ नेता हैं, उन्होंने अच्छा काम किया है। बिहार में जातिगत जनगणना के विरोध के सवाल पर कहा -भाजपा बिहार में जातिगत जनगणना के विरोध में नहीं है। बिहार में जातिगत जनगणना पक्षपात पूर्ण की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.