Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर...

भिंड की लहार विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी रसाल सिंह को जनसंपर्क के दौरान मिल रहा जन-जन का आशीर्वाद

39

भिण्ड। जिले की लहार विधान सभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रसाल सिंह ने गुरुवार को कार्यकर्ताओं के साथ लहार विधानसभा के एक दर्जन गांवों में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्हें जगह-जगह लोगों का आशीर्वाद मिला। उन्होंने कहा कि लहार के देवतुल्य परिजन रुपी मतदाताओं ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, इस उम्मीद पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।
इस अवसर पर मतदाताओं के बीच अपनी बात रखते हुए बसपा प्रत्याशी रसाल सिंह ने कहा कि आप सभी का आशीर्वाद मिला, तो लहार विधानसभा क्षेत्र के चहुमुंखी विकास के लिए कोई कसर नहीं छोडूंगा।

उन्होंने कहा कि आपके मान-सम्मान के लिए रसाल सिंह सदैव आपके साथ खड़ा रहा है और भविष्य में भी साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि इस बार आप लहार में बसपा जीत का रिकॉर्ड बनाइए और बसपा विकास का रिकॉर्ड बनाएगी। जीत का संकल्प दिलाते हुए उन्होंने कहा कि, 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में, कंधे से कंधा मिलाकर हाथी के सामने वाला बटन दबाकर बसपा की जीत सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर बसपा प्रत्याशी रसाल सिंह ने लहार विधान सभा क्षेत्र के गिरवासा, बरहा, सेमरा, डूंडा, बघावली, सुजान पुरा, जलालपुरा, ईगुई, रसूल पुरा, खोड़न, असवार, लोटमपुरा, निसार, करियावली, सिकरी तथा जैतपुरा में बसपा कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर वोट मांगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.