Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दिवाली से पहले इन दो दिनों पर बनेगा दुर्लभ मुहूर्त, खरीदारी के लिए यहां जानें शुभ समय

59

इंदौर। रोशनी का त्योहार दिवाली हर साल कार्तिक माह की अमावस्या को मनाया जाता है। इस साल दिवाली 12 नवंबर को है। इस तिथि पर धन की देवी मां लक्ष्मी और सुख-समृद्धि दाता भगवान गणेश की पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने से भक्त के जीवन में चल रही सभी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं। धनतेरस और दिवाली की तिथियों पर खरीदारी की जाती है। इस साल धनतेरस 10 नवंबर को है। पंडित आशीष शर्मा के मुताबिक, दिवाली से पहले खरीदारी के लिए बहुत ही दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस योग में खरीदारी करने से साधक को मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की अमावस्या तिथि 12 नवंबर को दोपहर 2.44 बजे शुरू होगी और अगले दिन 13 नवंबर को दोपहर 2.56 बजे समाप्त होगी।

महामुहूर्त

ज्योतिषियों के अनुसार, दिवाली से पहले कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि पर पुष्य नक्षत्र का बहुत ही दुर्लभ शुभ मुहूर्त बन रहा है। इस योग में खरीदारी करने से अनंत फल मिलता है। खरीदारी के लिए पुष्य नक्षत्र सबसे सर्वोत्तम माना जाता है।

कब रहेगा पुष्य नक्षत्र?

पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को सुबह 7.57 बजे पुष्य नक्षत्र शुरू हो रहा है, जो अगले दिन यानी 5 नवंबर को सुबह 10.29 बजे तक रहेगा। इस अवधि में आप दिवाली के लिए खरीदारी करने जा सकते हैं। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए 4 और 5 नवंबर को दिवाली से जुड़ी खरीदारी कर सकते हैं।

सर्वार्थ सिद्धि योग

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इस योग का निर्माण प्रातः 06:36 से सुबह 10:29 तक है। इस योग में शुभ कार्य किए जा सकते हैं। इस समय किए गए शुभ कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.