Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

सिवनी में तेज आवाज के साथ हिली धरती, 2.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज

30

सिवनी। दिवाली के पहले गुरुवार दो नवंबर को दोपहर 12.55 बजे तेज आवाज के साथ धरती हिलने से लोग दहशत में आ गए। कुछ सेकंड के लिए धरती के हिलने से लोग डर के कारण घरों व दुकानों से बाहर निकल गए। नेशनल सेंटर फार सीस्मोलाजी में भी यह भूगर्भीय हलचल दर्ज हुई है। इसमें 2.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है।

लगातार आ रहे भूकंप

मुख्यालय व आसपास के गांवों में बीते कुछ माह से लोगों को लगातार भूकंप के हल्के झटके महसूस हो रहे हैं। हांलाकि इनमें से कुछ ही दर्ज किए जा रहे है। इसके पहले बीते 29, 30 सितंबर व एक अक्टूबर को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। बीते एक अक्टूबर की रात 9.20 बजे भी 2.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ था। हालांकि अब तक लगातार आ रहे भूकंप से जानमाल की हानी तो नहीं हुई है लेकिन कच्चे मकानों में दरारें आ गईं। इससे इनमें रह रहे लोगों में दहशत व्याप्त है। बीते 29 सितंबर को रिक्टर पैमाने पर 2.9 व 30 सितंबर को 1.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।

निरीक्षण कर चुकी है भू-विज्ञानियों की टीम

गुरूवार को दोपहर भूकंप का झटका शहरी क्षेत्रों के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में महसूस किया गया।लगातार आ रहे भूकंप के झटकों को देखते हुए जिला प्रशासन के आग्रह पर पिछले माह भू-विज्ञानियों की टीम सिवनी पहुंची थी और निरीक्षण किया था।निरीक्षण के बाद विज्ञानियों ने बताया था कि वर्षा के बाद इस तरह के झटके बीते चार साल से लगातार सिवनी में महसूस हो रहे हैं, जो बारिश रुकने के कुछ समय बाद स्वत: समाप्त हो जाते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.