Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव...

थाली में ये चीजें नहीं होगी तो अधूरी मानी जाती है पूजा, पति-पत्नी में हो सकता है विवाद

15

इंदौर। पति-पत्नी के बीच विश्वास की डोर को मजबूत बनाने वाला करवा चौथ व्रत देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाता है। विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल करवा चौथ व्रत 1 नवंबर को रखा जाएगा। पति-पत्नी के अटूट बंधन का प्रतीक ये त्योहार विवाहित नारी के मन को एक सुखद अनुभूति प्रदान करता है। यदि आप भी करवा चौथ व्रत पूजन कर रही हैं तो पूजा में कुछ चीजों को अनिवार्य रूप से रखें, क्योंकि इन चीजों के बिना करवा चौथ व्रत अधूरा माना जाता है।

बगैर करवा के न करें पूजा

करवा चौथ व्रत में पूजा के दौरान करवा माता की तस्वीर जरूर रखें। यह शक्ति का प्रतीक मानी जाती है। इसके अलावा बगैर करवा के करवा चौथ की पूजा नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह करवा नदी का प्रतीक माना जाता है।

पूजा की थाली में छलनी

करवा चौथ पूजा के लिए जो थाली तैयार करें तो उसमें छलनी भी जरूर रखना चाहिए। पूजन के दौरान महिलाएं छलनी से अपने पति के चेहरे को देखती है और उसके बाद चांद को देखते है।

पूजा की थाली में दीपक

करवा चौथ की पूजा थाली में दीपक भी जरूर रखना चाहिए। बगैर दीपक के कोई भी व्रत या पूजा पूरी नहीं हो सकती। करवा पूजन में दीपक की रोशनी का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा तांबे के लोटे में शुद्ध जल भी रखना चाहिए। तांबे के लोटे से चंद्रमा को अर्घ देना चाहिए।

ये सामान भी रखें

करवा चौथ की थाली में फल- फूल, सुहाग का सामान, जल, दीपक और मिठाई भी रखनी चाहिए। इन चीजों से करवा माता की पूजा की जाती है और उनका आशीर्वाद लेकर अपने परिवार की मंगल कामना की प्रार्थना कर पूजा संपन्न की जाती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.