Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर न दिख पाए चांद, तो इस विधि से करें व्रत का पारण

56

इंदौर। आज देशभर में करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। हिंदू महिलाओं के लिए इस व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस व्रत को निर्जला रखने का नियम है और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही यह व्रत खोला जाता है। व्रत को विधि-विधान से नियमों के साथ ही करना चाहिए। वहीं, व्रत का पारण भी विधिपूर्वक ही होना चाहिए। आज हम आपको करवा चौथ व्रत पारण की संपूर्ण विधि बताने जा रहे हैं।

करवा चौथ पारण विधि

करवा चौथ के दिन महिलाएं चांद का इंतजार करती हैं, क्योंकि करवा चौथ के इस कठिन व्रत का पारण चंद्रमा को अर्घ्य देने के ही होता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्रोदय के बाद चंद्र देव की पूजा करके उन्हें अर्घ्य देकर, अपने पतियों के हाथों से पानी पीती हैं। ऐसे व्रत का पारण किया जाता है।

न दिखे चांद, तो करें ये काम

कभी-कभी कुछ जगहों पर बारिश, कोहरे या अन्य कारणों से चंद्रमा दिखाई नहीं देता है। ऐसे में आप इस विधि से जल्दी करवा चौथ व्रत तोड़ सकती हैं। ऐसा करने के लिए यदि चंद्रमा दिखाई न दे, तो आप जिस दिशा में चंद्रमा उगता है, उस दिशा में मुंह करके, उनका ध्यान करके व्रत खोल सकते हैं।

ऐसे करें चंद्रमा के दर्शन

भगवान शिव, चंद्रमा को अपने मस्तक पर धारण करते हैं। ऐसे में अगर चंद्रमा ना दिखे, तो भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान चंद्रदेव के दर्शन कर व्रत खोल सकते हैं। आप मंदिर जाकर महादेव ने जो चंद्रमा धारण कर रखा है, उसके दर्शन करके भी करवा चौथ का व्रत खोल सकते हैं।

व्रत पारण का नया तरीका

आजकल आप टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके करवा चौथ व्रत का पारण कर सकती हैं। ऐसा करने के लिए आप अपने किसी परिचित को वीडियो कॉल करके, जहां चंद्रमा निकल चुका है, वहां चंद्र देव को अर्घ्य देकर भी व्रत खोल सकती हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.