Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

तेलंगाना : चंद्रशेखर राव ने उड़ाया कांग्रेस का मखौल, बोले- मुख्यमंत्री पद के लिए इनके एक दर्जन उम्मीदवार हैं

32

 तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को यह कहते हुए कांग्रेस पार्टी का मखौल उड़ाया कि राज्य में उसके पास मुख्यमंत्री पद के कम से कम एक दर्जन उम्मीदवार हैं। चंद्रशेखर ने इसके साथ ही लोगों से उस पार्टी को वोट देने की अपील की, जो वादों को पूरा करती है। यहां एक चुनावी रैली में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के उम्मीदवार के लिए वोट मांगते हुए राव ने कहा कि कांग्रेस नेता हमेशा अपने पदों और ठेकों में रुचि रखते हैं और उन्हें इस क्षेत्र के लोगों के हितों की कभी भी चिंता नहीं रही। 
कोई मुख्यमंत्री बनना चाहता है, तो दूसरा उसे पीछे खींचता है

उन्होंने कांग्रेस का मखौल उड़ाते हुए कहा, ‘‘सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि तेलंगाना कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के एक दर्जनों उम्मीदवार हैं। जहां भी आप देखें, वे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। यदि कोई मुख्यमंत्री बनना चाहता है, तो दूसरा उसे पीछे खींचता है। हर कोई यह दावा करके वोट मांगता है कि अगर वह चुना गया तो वह मुख्यमंत्री बन जाएगा।” उन्होंने कांग्रेस नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर तेलंगाना कांग्रेस विधायक दल के नेता भट्टी विक्रमार्क तक कहते हैं कि धरणी को समाप्त किया जाना चाहिए, जिसके अवांछनीय परिणाम हो सकते हैं। धरणी एक एकीकृत भूमि रिकॉर्ड प्रबंधन पोर्टल है जिसे तेलंगाना में बीआरएस सरकार द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है। 

लोगों को सोच-समझकर मतदान करना चाहिए

राव ने कहा, ‘‘आपने पहले भी कई चुनाव देखे हैं और मतदान भी किया है। लोगों को सोच-समझकर मतदान करना चाहिए, तभी लोग जीतेंगे, नहीं तो नेता जीतेंगे। जिस चुनाव में जनता जीतेगी, वही असली चुनाव है। तभी सभी लोगों को न्याय मिलेगा।” उन्होंने कहा कि ऐसी कोई स्थिति नहीं है कि कांग्रेस 30 नवंबर के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर सके। चुनावी वादों को सूचीबद्ध करते हुए केसीआर ने कहा कि अगर बीआरएस फिर से सत्ता में आती है, तो सामाजिक पेंशन योजनाओं और रायतु बंधु के तहत राशि को चरणबद्ध तरीके से धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा।
मुख्यमंत्री राव ने कहा कि प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन जैसे लोगों और संयुक्त राष्ट्र जैसे संगठनों ने भी किसानों के लिए एक निवेश सहायता योजना – रायतु बंधु की सराहना की है। राव ने कहा कि राज्य में कृषि क्षेत्र और किसानों को दिए गए प्रोत्साहन के परिणामस्वरूप, तेलंगाना प्रति वर्ष तीन करोड़ टन धान का उत्पादन करने में सक्षम है, इस संबंध में राज्य देश में पंजाब के बाद दूसरे स्थान पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह तेलंगाना कांग्रेस के नेता ही थे जो 1956 में आंध्र प्रदेश के साथ तेलंगाना के विलय पर सहमत हुए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.