Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

अमित शाह ने इंदौर में रंजना बघेल सहित अन्य असंतुष्टों से की बातचीत, सभी के मानने की उम्मीद

61

इंदौर। प्रत्याशी घोषित होने के बाद भाजपा में भितरघात रोकने की कवायद तेज हो गई है। सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह इंदौर में थे। वे रविवार रात ही उज्जैन से इंदौर आ गए थे। उन्होंने टिकट वितरण से उपजे असंतोष को नियंत्रित करने की कोशिश करते हुए सोमवार सुबह मनावर विधानसभा सीट से दावेदारी कर रही रंजना बघेल सहित संभाग के अन्य असंतुष्टों से चर्चा की।

ये सभी वे भाजपा नेता हैं जो पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने का मन बना चुके थे। इनमें से कुछ ने तो नामांकन पत्र जमा भी कर दिया है। बताया जा रहा है कि शाह से चर्चा के बाद सभी असंतुष्टों के मानने की उम्मीद है। जिन असंतुष्टों ने नामांकन फार्म जमा कर दिया है वे निर्धारित तारीख तक अपना नामांकन पत्र वापस ले लेंगे। जिन नेताओं को चर्चा के लिए बुलाया गया था उनमें बुरहानपुर और धार के टिकटों के नाराज नेता भी शामिल थे। धार में नीना वर्मा को टिकट दिए जाने से राजीव यादव और बुरहानपुर में अर्चना चिटनिस को टिकट मिलने से पूर्व सांसद नंदकुमार सिंह के बेटे हर्षवर्धन नाराज हैं। शाह सोमवार दोपहर करीब तीन बजे ग्वालियर के लिए रवाना हो गए।

इंदौर संभाग के कार्यकर्ताओं की बैठक निरस्त की

गृह मंत्री रविवार को इंदौर पहुंचे थे। बाद में वे यहां से उज्जैन रवाना हो गए। रविवार देर रात तक उज्जैन संभाग के कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद देर रात ही शाह इंदौर लौट आए। वे यहां ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर (बीसीसी) में ठहरे थे। यहां उन्हें सोमवार सुबह इंदौर संभाग के कार्यकर्ताओं की बैठक लेना थी, लेकिन 30 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख होने की वजह से यह बैठक निरस्त कर दी गई थी। बाद में शाह ने संभाग के करीब आधा दर्जन असंतुष्ट नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक की। बैठक में इंदौर के किसी भी नेता की इंट्री नहीं थी। बताया जा रहा है कि ज्यादातर असंतुष्ट नेता शाह से चर्चा के बाद संतुष्ट नजर आए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.