Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sudivya Kumar Sonu Shradh: 'जेएमएम के लिए अपूरणीय क्षति'; सुदिव्य सोनू के श्राद्ध कर्म में भावुक हुए... Chhattisgarh Shramik Yojana: ई-बाइक और ई-रिक्शा पर मिलेगी बड़ी सब्सिडी; सीएम विष्णुदेव साय ने की 3 ब... Chhattisgarh Wild Bear Terror: लकड़ी बीनने गए ग्रामीणों पर टूट पड़े भालू; धमतरी में फैली दहशत, वन वि... Dhamtari Ganeshotsav: धमतरी में बप्पा का अलौकिक रूप! 20 फीट लंबी 'शयन मुद्रा' में विराजे लेटे हुए गण... PM Modi Birthday CG: जीपीएम से लेकर सुकमा तक हलचल! छत्तीसगढ़ में बीजेपी के सेवा कार्यों पर कांग्रेस ... Bastar News Update: बस्तर में दीपोत्सव बना सियासी अखाड़ा, जगदलपुर में कांग्रेस-भाजपा के बीच धक्का-मु... Durg Chunav News: जामुल नगर पालिका के किस वार्ड से कौन लड़ सकेगा चुनाव? आरक्षण के बाद भाजपा-कांग्रेस... Durg Jail Search Operation: कैदियों तक कैसे पहुंचे मोबाइल और कैंची? दुर्ग जेल रेड के बाद कॉल डिटेल ज... Faridkot Arms Racket: पाकिस्तान ड्रोन लिंक और जेल से जुड़े तार; फरीदकोट में भारी मात्रा में अवैध असल... Mohali Court News: विक्की मिड्डूखेड़ा मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई; मोहाली कोर्ट ने गुगनी के खिलाफ तय...

रहस्यमयी बुखार से 900 लोग बीमार, 15 लोगों की मौत

53

गाजियाबाद। दिल्ली से 40 किलोमीटर दूर गाजियाबाद के गांव भनैड़ा में एक माह में बुखार से 15 लोगों की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। देखते ही देखते गांव में बुखार के मरीजों की संख्या एक हजार तक पहुंच गई। हर गली हर मोहल्ले में लोग बुखार से पीड़ित हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में डेंगू और चिकनगुनिया फैलने की आंशका जताई है। गांव में अभी भी करीब 900 लोग बुखार से पीड़ित हैं। जब इस महामारी की शिकायत ग्राम प्रधान ने सीएमओ से की तो स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी।

डेंगू और चिकनगुनिया फैलने की आंशका

आनन-फानन में विभाग ने चिकित्सकों की पांच टीमें गांव में भेजकर लोगों की जांच कराकर उन्हें दवाइयां देना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में डेंगू और चिकनगुनिया फैलने की आंशका जताई है। लोगों का कहना है कि 20 सितंबर के आसपास गांव में कुछ लोगों को बुखार आया। उन्होंने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर दिखाया। जहां मामूली बुखार बताते हुए उन्हें दवा दी गई। लेकिन दवा से उन्हें आराम नहीं मिला। इसके बाद उन्हें गाजियाबाद के अस्पताल में रेफर किया गया।

कुछ ही दिनों में बुखार के मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई। उस समय स्वास्थ्य विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। सितंबर महीने के अंत तक गांव में तीन मौतें हो गई। तब भी स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता नहीं दिखाई। देखते ही देखते गांव में बुखार के मरीजों की संख्या एक हजार तक पहुंच गई।

जिले से चिकित्सकों की टीम गांव में भेजी गई

हर गली, हर मोहल्ले में लोग बुखार से पीड़ित हो गए। जब लोगों की मौत का आंकड़ा दस को पार कर गया तो स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी। गांव में स्वास्थ्य कैंप शुरू कराए गए। जिले से चिकित्सकों की टीम गांव में भेजी गई। घर-घर आशाओं को भेजकर बीमार लोगों की सूची तैयार कराई गई। उधर, लोगों का कहना है कि गांव के तालाब में अगस्त माह में मछलियां मर गईं थीं, जिसकी सफाई नहीं कराई गई। इससे गंदगी फैली और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.