Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आया हार्ट अटैक, बेडरूम में फर्श पर गिरे मिले, जानिए कैसी है हालत

56

Russian President Vladimir Putin Heart Attack: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कार्डियक अरेस्ट आया। मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि वे फर्श पर गिरे हुए पाए गए थे। इस बात का दावा क्रेमलिन के एक अंदरूनी सूत्र द्वारा चलाए जा रहे टेलीग्राम चैनल के पोस्ट में किया गया है। दावा किया गया कि पुतिन के गार्डों ने उन्हें अपने कमरे के फर्श पर गिरा हुआ पाया। हालांकि, तुरंत उनका इलाज किया गया, जिसके बाद उनकी स्थिति में थोड़ा सुधार आया।

मालूम हो कि टेलीग्राम चैनल जनरल SVR, नियमित रूप से रूसी राष्ट्रपति के स्वास्थ्य पर टिप्पणी करता है और कहता है कि पुतिन बीमार हैं। चैनल पर यह भी दावा किया गया कि तानाशाह हालिया विदेशी दौरों के दौरान बॉडी डबल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। जनरल एसवीआर ने कहा, “मॉस्को समयानुसार रात लगभग 9 बजे, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने राष्ट्रपति के कमरे से शोर और गिरने की आवाज सुनी।

“दो सुरक्षा अधिकारी तुरंत राष्ट्रपति के शयनकक्ष में पहुंचे और देखा कि पुतिन बिस्तर के बगल में फर्श पर लेटे हुए थे। उनके पास मेज भी उलटा हुआ था। इससे अदाजा लगाया जा रहा है कि जब राष्ट्रपति गिरे, तो उन्होंने मेज और बर्तनों को पकड़ने की कोशिश की, जिसके कारण शोर हुआ।” चैनल ने दावा किया, “पुतिन फर्श पर लेटते समय ऐंठ रहे थे और उनकी आंखें उलटी हुई थीं। जो डॉक्टर आवास पर ड्यूटी पर थे और बगल के एक कमरे में थे, उन्हें तुरंत बुलाया गया।”

डॉक्टरों ने बताई मौत की तारीख

रूसी राष्ट्रपति कैंसर सहित कई दूसरी बीमारियों से पीड़ित हैं। टेलीग्राम ग्रुप जनरल एसबीआर ने दावा किया है कि पुतिन की स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टरों ने कहा है कि वे इन सर्दियों के बाद जीवित नहीं रह सकेंगे।

रिपोर्ट के कई दावों की नहीं हुई पुष्टि

यह रिपोर्ट पुतिन के स्वास्थ्य के बारे में बढ़ती अटकलों और यहां तक ​​कि कथित हत्या की साजिश को नाकाम करने की खबरों के बीच आई है। जनरल एसवीआर कथित तौर पर एक पूर्व रूसी लेफ्टिनेंट-जनरल द्वारा चलाया जाता है। चैनल के उन दावों की पुष्टि भी नहीं की गई है, जिसमें रूसी राष्ट्रपति द्वारा बॉडी डबल्स का उपयोग करने की बात कही गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.