Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

पति व उसकी पहली पत्नी से तंग आकर महिला ने लगाई थी फांसी, चार पर केस दर्ज

38

खंडवा। एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में पुलिस ने जांच की।15 दिन की पड़ताल के बाद पुलिस ने चार आरोपितों पर केस दर्ज किया है। घटना पांच अक्टूबर की है।

पदम नगर थाना क्षेत्र के छोटा आवार में 32 वर्षीय आयशा पत्नी लल्लू उर्फ खालिक ने घर में फ़ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। जांच में चार लोग दोषी पाए गए। पदम नगर टीआई अशोक सिंह ने बताया कि महिला के मौत के मामले में जांच उपरांत कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए।

जांच में पाया गया कि मृतिका आरोपित की दूसरी पत्नी थी।जिसे आए दिन आरोपित लल्लू उर्फ खालिक पुत्र शफी, सायना पत्नी लल्लू, हासिम पुत्र लल्लू, गोलू पुत्र लल्लू, निवासी दुबे कालोनी ने शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था। उससे रुपये की मांग भी करते थे और कई बार मारपीट भी की। इनकी प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने आत्महत्या की थी। चारों आरोपित के खिलाफ धारा 306 व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.