Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

श्रीकृष्ण को सेक्सुअल हैरेसमेंट के केस में जेल में भेज देता, राम भी हत्या के मामले में होते सलाखों के पीछे’ दशहरा से पहले प्रोफेसर का विवादित बयान

28

प्रयागराज:  पूरे देश में इन दिनों जैसे देवी देवाताओं को लेकर विवादित टिप्पणी करने का जैसे ट्रेंड चल गया है। आए दिन कोई न कोई देवी देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी करते ही रहता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से सामने आया है, जहां इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने भगवान राम और श्रीकृष्ण को लेकर विवादित बयान दिया है। वहीं, उनके इस बयान पर विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच और बजरंग दल की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं हिंदू जागरण मंच ने संयुक्त तत्वाधान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विक्रम के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। आरोप है कि डॉ. विक्रम ने भगवान राम और कृष्ण के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करके लोगों की आस्था पर चोट पहुंचाई है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।

नेताओं ने कहा कि इस तरह के व्यक्ति का विश्वविद्यालय में होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उनकी इस टिप्पणी से समाज में अराजकता फैल सकती है और आपसी सौहार्द्र बिगड़ सकता है। इससे इविवि की छवि भी समाज में धूमिल हो रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.